Advertisement

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के प्रकोप से इन 5 वायरल इंफेक्शन के संक्रमण का खतरा बढ़ा

दिल्ली में आई बाढ़ ने यहां के लोगों के लिए कई परेशानियां बढ़ा दी हैं यही नहीं बाढ़ की वजह से लोगों में वायरल इंफेक्शन के संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है आइए जानते है व कौन से वायरल इंफेक्शन है जिनके फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है।

Written By The Health Site Web Desk
Updated : July 18, 2023 12:27 PM IST

देश की राजधानी, दिल्ली में यमुना के जल स्तर के बढ़ने से यमुना से सटे कई क्षेत्रों में पानी भर गया है। इस वजह से दिल्लीवासियों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। इस जलभराव से कई बीमारियों की संभावना भी बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि पानी से भरे क्षेत्रों में इंफेक्शन फैल सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान देना चाहिए। ऐसे में यदि आपको बुखार, पेट दर्द या अन्य शिकायत होती है, तो आपको तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिए। यहां हम आपको दिल्ली में आ रही बाढ़ की आपदा के कारण होने वाले 5 संभावित वायरल संक्रमणों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

1. डेंगू (Dengue):

बाढ़ में जल जमाव और भीषण भूमि प्रदूषण की वजह से डेंगू बुखार के मामले बढ़ सकते हैं। डेंगू मच्छर जल जमाव में प्रजनन करते हैं और जब ये मच्छर संक्रमित व्यक्ति को काटते हैं, तो मच्छर के शरीर में वायरस प्रवेश करते हैं और बीमारी तब फैलती है जब मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमित किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है। यह एक गंभीर बीमारी है जो पेशाब में लाल रंग और बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, थकान और जोड़ों के दर्द का कारण बनती है।

Advertisement

2. मलेरिया (Malaria):

दिल्ली में यदि जल जमाव की स्थिति बनी रहती है, तो मलेरिया का भी खतरा बना रहता है। मलेरिया मच्छर जल जमाव में पाए जाते हैं और जब वे संक्रमित व्यक्ति को काटते हैं, तो उस व्यक्ति के शरीर में प्लास्मोडियम नाम के रोगाणु प्रवेश करते हैं। यह बीमारी बुखार, थकान, सिरदर्द, उल्टी, और सांस लेने में परेशानी का कारण बनती है।

3. चिकनगुनिया (Chikungunya):

यह एक अन्य मच्छर-संक्रमक बीमारी है जो दिल्ली में आई बाढ़ की वजह से फैल सकती है। चिकनगुनिया बीमारी एडीज नाम के मच्छर काटने की वजह से होती हैं। इसके प्रमुख लक्षण में जोड़ों का दर्द, बुखार, सिरदर्द, उच्च बुखार और थकान शामिल हो सकते हैं। यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होते है तो आपको सीधे डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Advertisement

4. हैजा (Haija):

हैजा पेट से संबंधित एक खतरनाक बीमारी है। ये बैक्टीरिया की वजह से होती है। जलभराव के कारण हैजा फैलने का रिस्क अधिक रहता है अगर इस बीमारी की सही समय पर ट्रीटमेंट न मिले तो ये बीमारी घातक भी हो सकती है। इस बीमारी की वजह से पेट में दर्द, शरीर में पानी की कमी और डायरिया हो सकता है। कई बार हैजा के मामलों में गंभीर डिहाइड्रेशन देखा जा सकता है। ऐसे में पूरे शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिस वजह से ये बीमारी जानलेवा बन जाती है।

5. हेपेटाइटिस ( Hepatitis):

हेपेटाइटिस की बीमारी दूषित खाने और पानी से फैलती है। ऐसे में दिल्ली में आई बाढ़ की वजह से इस बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इसकी वजह से लिवर पर सूजन आ जाती है। हेपेटाइटिस एक तरह का वायरल इंफेक्शन होता है इसका सीधा असर लिवर की हेल्थ पर होता है। पेट और सिर में दर्द, उल्टी आना और आंखों का पीलापन इस बीमारी के शुरुआती लक्षण होते हैं। इन लक्षणों को समय पर पहचान कर जल्द से जल्द इलाज कराना जरूरी हो जाता है वरना ये बीमारी जानलेवा भी हो सकती है।

बाढ़ में होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना चाहिए। इसके लिए एक स्वस्थ बैलेंस्ड डाइट को सेवन करना चाहिए। ताजे फल और सब्जियां शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, इसलिए आपको अपनी डाइट में इन्हे पर्याप्त मात्रा में शामिल करना चाहिए। इस दौरान बाहर स्ट्रीट या रोड साइड फूड को खाने से बचना चाहिए साथ हीऑयली फूड्स का सेवन कम करना चाहिए।

About the Author

... Read More