
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 4, 2019 2:34 PM IST
चिकनपॉक्स के दाग हटाने के उपाय। © Shutterstock
चिकनपॉक्स यानी चेचक होने पर शरीर पर दाग हो जाते हैं। कई बार ये दाग जल्दी नहीं जाते हैं। इसमें शरीर पर लाल दाने निकल आते हैं, बुखार के साथ दर्द भी होता है। चिकनपॉक्स खुद ब खुद एक से दो सप्ताह में ठीक होने लगता है। हालांकि, बचपन में ही इसका वैक्सीन लगा लिया जाए तो इसका असर काफी हद तक कम हो जाता है। जब यह ठीक हो जाता है, तो शरीर पर निकले हुए दाने सूख जाते हैं, लेकिन इसके दाग रह जाते हैं। ये दाग बहुत ही भद्दे लगते हैं। चिकनपॉक्स के दाग को कम करने के लिए कुछ हेल्थ टिप्स और घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।
चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के लिए हर दिन नींबू को दाग पर रगडे़ं। इसके बाद चेहरा धो लें। धीरे-धीरे ये दाग के निशान साफ होते चले जाएंगे।
शहद से भी चिकनपॉक्स के बाद होने वाले दाग को दूर किया जा सकता है। शहद को दाग पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें। रोजाना दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से दाग कम हो जाते हैं। ।
आंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का करें इस तरह यूज, नहीं होगी त्वचा काली
लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर इसका रस निकालें। इसके बाद इसे दिन में 2-3 बार दाग पर लगाएं। इससे दाग साफ होने लगते हैं।
शरीर पर निकले दागों को साफ करने के लिए टमाटर का उपयोग करें। टमाटर के प्लप को दागों पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। प्रतिदिन ऐसा करने से दाग साफ हो जाते हैं।
चिकनपॉक्स हो जाए, तो बरतें ये सावधानियां
एक कप पपीता लें। उसमें पांच चम्मच चीनी और पांच चम्मच दूध डालें। इसका पेस्ट बनाएं। इसे दाग पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर पानी से साफ कर लें। फर्क दिखेगा।
नारियल तेल से भी चिकनपॉक्स के दाग कम होते हैं। नारियल तेल दाग पर लगाकर मसाज करें। हर दिन 4-5 बार ऐसा करने से दाग ठीक हो जाते हैं।