... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 16, 2018 2:23 PM IST
Image credits by: बासी रोटी खाने से शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है .© Shutterstock
जब आपको यह कहा जाय कि आप रोटी नहीं खा सकते हैं तो आप पर क्या गुजरेगी। जी हां कुछ रोग ऐसे भी होते हैं जो अपको रोटी खाने से रोकते हैं। अगर आप इस रोगों के होने पर भी रोटी खाते रहते हैं तो आप बहुत जल्द गंभीर अवस्था में पहुंच जाते हैं। आइए जानते हैं कौन रोग है और क्या सावधानियां रखनी चाहिए।
क्या है यह रोग
हम बात कर रहे हैं सिलियक रोग के बारे में जो इंसान की आंत को अपनी जद में ले लेता है। भारत में 100 में एक आदमी इस बीमारी का शिकार है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सिलियक बीमारी होने पर गेहूं व जौ के आटे से बनी कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए। इसका मुख्य कारण होता है इनमें पाया जाने वाला ग्लूटेन जो छोटी आंत में जाकर प्रतिरक्षा तंत्र को प्रभावित करता है। रोगी को अपने भोजन से पोषक तत्व नहीं मिल पाता क्यों कि इस बीमरी की वजह से आंत खाने से पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाती है। मरीज कुपोषित रहने लगता है और एनीमिया जैसी बीमारी का शिकार हो जाता है।
क्या कहते हैं आकड़े
दुनिया की आबादी का लगभग 0.7 प्रतिशत हिस्सा सीलियक रोग से प्रभावित है। वहीं भारत में इस बीमारी से करीब 60 से 80 लाख लोगों के ग्रसित होने का अनुमान है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर भारत में प्रति 100 में एक व्यक्ति इस बीमारी से जूझ रहा है। सीलियक एक गंभीर ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है, जो आनुवंशिक रूप से अतिसंवेदनशील लोगों में हो सकता है। आनुवंशिकी इस स्थिति के प्रसार में एक प्रमुख भूमिका निभाती है और इसलिए यह समस्या बच्चों में भी हो सकती है।
क्या करना चाहिए
सिलियक रोगियों में वसा का ठीक से अवशोषण नहीं हो पाता है। गेहूं से एलर्जी, डमेर्टाइटिस हर्पेटिफॉर्मिस, मल्टीपल स्लेरोसिस, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार यानी एडीएचडी और कुछ व्यवहार संबंधी समस्या वाले रोगियों को ग्लूटेन फ्री आहार लेने की सिफारिश की जाती है।
सीलियक बीमारी वाले व्यक्ति को गेहूं, राई, सूजी, माल्ट और जौ जैसे खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। ग्लूटेन युक्त अनाजों में गेहूं, जौ, राई, जई और ट्रिटिकेल प्रमुख हैं। ऐसी हालत में व्यक्ति को ग्लूटेन फ्री फूड खाना चाहिए। चावल, ज्वार, क्विनोआ, अमरंथ, बाजरा, रागी और बकव्हीट जैसे विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.