Vicky Kaushal: विक्की कौशल के वो फिटनेस टिप्स जो हैं बहुत ही आसान

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आजकल अपनी भूत फिल्म (Bhoot Film) को लेकर चर्चा में हैं. विक्की कौशल के फिटनेस टिप्स आपको भी जानने चाहिए. शरीर और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए विक्की कौशल बहुत ही आसान एक्सरसाइज व व्यायाम करते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 17, 2020 10:52 AM IST

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आजकल अपनी आने वाली फिल्म भूत (Bhoot Film) को लेकर चर्चा में हैं. विक्की कौशल अपने अभिनय के साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की कौशल की फिल्म भूत एक सत्य घटना पर आधारित है. अपनी फिटनेस के लिए विक्की कौशल बहुत ही आसान उपाय अपनाते हैं. अगर आप भी विक्की कौशल के फिटनेस टिप्स जानना चाहते हैं, तो यहां पर जान सकते हैं.

विक्की कौशल फिटनेस टिप्स | Vicky Kaushal Fitness Tips 

अपनी फिटनेस के लिए विक्की कौशल कई तरह के वर्कआउट करते हैं. शरीर को फिट रखने के साथ-साथ विक्की कौशल मानसिक फिटनेस वाली एक्सरसाइज पर भी ध्यान देते हैं. वर्कआउट में विक्की कौशल मशल्स, एब्स और चेस्ट पर विशेष ध्यान देने की जगह पूरे शरीर की एक्सरसाइज पर काम करते हैं.

क्या हैं विक्की कौशल के वर्कआउट टिप्स 

हार्डकोर एक्सरसाइज की जगह विक्की कौशल कई तरह के एक्सरसाइज को मिक्स करते हैं. विक्की कौशल के इंस्टाग्राम पोस्ट से आप उनके वर्कआउट वीडियो देख सकते हैं. Richa Chadha: ऋचा चड्ढा के फिटनेस सीक्रेट से आप भी पा सकती हैं हॉट एंड सेक्सी फिगर.

पुल-अप्स वर्कआउट विक्की कौशल का सबसे पसंद वाली एक्सरसाइज है. पुल-अप्स करने से शरीर के कई अंगों का एक साथ वर्कआउट हो जाता है. इस एक्सरसाइज के करने से आपकी रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है.

कार्डियो विक्की कौशल जरूर करते हैं 

बेस्ट कॉर्डियो एक्सरसाइज के लिए वे ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं। वे अक्सर दौ़ड़ने के लिए वार्मिंग या स्ट्रेचिंग करते हैं। दौड़ना स्वस्थ शरीर और दिल के लिए सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है। इसे हर कोई कर सकता है।

यह व्यायाम का सबसे सरल और आसान रूप है। फिटनेस स्तर के आधार पर दौड़ने की गति व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग हो सकती है। अध्ययन से पता चला है कि ट्रेडमिल पर दौड़ने से स्ट्रोक, कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियां कम होती हैं। हड्डियां कमजोर न हों, इसलिए दौड़ना जरूरी है।

बैटल रोप

बैटल रोप ट्रेनिंग का अभ्यास भी विकी कौशल खूब करते हैं। इस ट्रेनिंग में हवा को तेज करने के लिए अच्छी ताकत और मजबूत पकड़ की आवश्यकता होती है। इसके अभ्यास से कंधे, मांसपेशियों, कूल्हों, ग्रिप, पैर और एड़ियों की गतिशीलता में सुधार होता है।

कैसे रखती हैं शिल्पा शेट्टी खुद को फिट, जाननें के लिए देखें यह वीडियो.

मलाइका अरोड़ा बैक पोश्चर और कोर को टोन करने के लिए करती हैं यह योगासन, देखें वीडियो.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source