... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 18, 2020 4:39 PM IST
Sophie choudry Fitness video: सोफी चौधरी ने फैंस को दिया कोरोना वायरस से लड़ने का टिप्स, देखें वीडियो @instgram/ Sophie choudry .
Sophie Choudry Fitness Video: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते कहर की वजह से सभी पब्लिक प्लेसेज (Public Place) को बंद कर दिया गया है। इसी के चलते कई जिम बंद हो गए हैं। इस वजह से अब कोई जिम नहीं जा रहा। कई सेलेब्रिटी भी जिम नहीं जा रहे हैं। वे जिन के बदले घर में ही वर्कआउट (Work Out) करके खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं।
हाल ही में कटरीना, शिल्पा शेट्टी जैसी तमाम अभिनेत्री घर में ही वर्कआउट कर रही हैं। इसी बीच सोफी चौधरी ने भी इंस्टा पर अपना फिटनेस वीडियो (Sophie Choudry Fitness Video) शेयर किया। इस वीडियो के जरिए सोफी (Sophie choudry) लोगों को घर में ही वर्क आउट करने की टिप्स दे रही हैं।
इस (Sophie Choudry Fitness Video) वीडियो के साथ सोफी (Sophie choudry) ने कैप्शन में लिखा, 'खैर अगर मैं @yasminkarachiwala के पास नहीं जा सकती हूं। लेकिन वे अपने YouTube चैनल के माध्यम से हम तक पहुंच सकती हैं। अभी हम जिम नहीं जा सकते, इसका मतलब ये नहीं है कि हम वर्कआउट नहीं कर सकते हैं। घर में ही स्ट्रैचिंग और योग करें, ताकि खुद को फिट रख सकें।' इसके साथ ही उन्होंने कुछ अन्य टिप्स देते हुए कहा कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए सीढ़ियों से ऊपर-नीचे करें। अपने साथियों के साथ दौड़ें। क्योंकि कोरोना से लड़ने के लिए फिट रहना जरूरी है।
बता दें कि कटरीना ने भी अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपनी ट्रेनर के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से घर में ही लोगों को फिट रहने के टिप्स दिए थे। साथ ही वीडियों में वे कुछ एक्सरसाइज करते हुए नजर आई थीं।