फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में अपनी शुरुआत उन्होंने फिल्म ''दबंग'' से की थी। इसमें वो सलमान खान के साथ थीं। फिल्म सुपरहिट हुई थी उसके बाद ही सोनाक्षी दर्शकों को पसंद आने लगीं। उन्हें अक्सर उनके वजन के लिए ट्रोल किया गया है लेकिन इसके बावजूद सोनाक्षी सिन्हा ने कभी भी अपना आपा नहीं खोया और उन्होंने अपना ध्यान अपने काम पर लगाए रखा। सोनाक्षी हमेशा की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन के मौके पर छुट्टी ली है। उनका मूड आराम करने का है। उन्हें अपने जन्मदिन पर काम और रोजमर्रा