
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 19, 2019 3:18 PM IST
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दो दिन पहले ही एक ईवेंट में शिल्पा कई योग पोस्चर परफॉर्म करती दिखीं। © instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी योग के प्रति हमेशा से लगाव रखती आई हैं। अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम पर योग का कोई न कोई वीडियो शेयर करती हैं। 44 वर्ष में भी शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के प्रति काफी सतर्क रहती हैं। वो योगासन के अलावा प्राणायाम और सूर्य नमस्कार जैसे योग भी करती हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए सभी को योग को नियमित रूप से अपनी रूटीन में शामिल करना चाहिए। योग का महत्व (Benefits of yoga) क्या है, इसे हर किसी को जानना चाहिए। शिल्पा शेट्टी भी योग के महत्व को जानती हैं, शायद इसिलिए वो योगाभ्यास को अपनी डेली रूटीन में शामिल करती हैं। योग डे 2019 के महत्व को जानते हुए वो भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर योग के वीडियो, पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं।
जानें, शिल्पा शेट्टी के माइंडफुल ईटिंग के ये 10 टिप्स, स्वस्थ रहेंगे, मस्त रहेंगे
शिल्पा शेट्टी स्लिम और फिट रहने के लिए योग और वर्कआउट खूब करती हैं। योग और एक्सरसाइज के साथ ही वो अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखती हैं। ऐसा नहीं कि फिट रहने के लिए शिल्पा अच्छी तरह से खाती-पीती नहीं हैं। वह काफी फूडी हैं, बावजूद इसके वह अपना वजन नहीं बढ़ने देती हैं। इसके पीछे वर्कआउट और योग का कमाल है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 : योग के लाभ, अर्थ, थीम और शुरू होने की कहानी, जानें सबकुछ
उनके अब तक कई फिटनेस डीवीडी आ चुके हैं। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर तरह-तरह के उनके द्वारा किए गए योग पोजेज की भरमार है। आज की इस भागती-दौड़ती जीवनशैली में शिल्पा हमेशा ही लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के लिए कहती हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दो दिन पहले ही एक ईवेंट में शिल्पा कई योग पोस्चर परफॉर्म करती दिखीं। इस ओकेजन पर शिल्पा ने पिंक टी-शर्ट और फ्लोरल प्रिंट योग पैंट्स पहने हुई थीं। इस दौरान वह बहुत कम मेकअप में नजर आईं। उन्होंने अपने बालों का हाफ-बन बनाया हुआ था। ईवेंट के दौरान उनकी योग करने वाली तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
International Yoga Day 2019ः मोदी ने आज बताए सूर्य नमस्कार के फायदे, जानें इसे कैसे करें
एक ईवेंट में शिल्पा योग पोस्चर में नजर आईं। © instagram/varindertchawla
योग के बारे में बात करते हुए शिल्पा कहती हैं, "योग ने मेरा जीवन बदल दिया है। मैंने कभी अपनी जिंदगी की योजना नहीं बनाई है। मैं सिर्फ प्रवाह के साथ जीती हूं। योग के साथ मेरा संबंध बहुत अलग स्तर का है। यह बहुत ही आध्यात्मिक है। यदि आप योग के साथ अपनी जीवनशैली को बदलना चाहते हैं, तो इसे राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।"