... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 23, 2021 11:28 PM IST
Shahid Kapoor Fitness Secret with special vegetarian diet plan in Hindi
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बॉलीवुड में कूल पर्सन के तौर पर जाने जाते हैं. अभी तक के फिल्मी कैरियर में शाहिद कपूर निगेटिव रोल में सबसे ज्यादा पसंद किये गये हैं. शाहिद कपूर का अभिनय कबीर सिंह में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना था. शाहिद कपूर का जन्मदिन (Shahid Kapoor Birthday) 25 फरवरी को होता है. शाहिद कपूर एशिया के सेक्सिएस्ट मैन का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं. शाहिद कपूर की पहली फिल्म इश्क विश्क थी तो जब वी मीट से उन्होंने एक अलग अभिनय की पहचान बनाने में सफल रहे हैं. शाहिद कपूर उड़ता पंजाब के बाद एक फिटनेस फ्रीक अभिनेता के तौर पर भी पहचाने जाने लगे हैं. शाहिद कपूर की उम्र (Shahid Kapoor Age) 39 साल की हो चुकी है लेकिन उनका फिटनेस लेवल अभी भी किसी अंडर 30 की उम्र के अभिनेताओं के बराबर है.
View this post on Instagram
अगर आप भी शाहिद कपूर की बॉडी के फैन हैं तो आपको उनके फिटनेस मंत्र (Shahid Kapoor Fitness Secret) जरूर जानना चाहिए. हम यहां पर शाहिद कपूर के फिटनेस वर्कआउट (Shahid Kapoor Workout) के साथ-साथ उनका डाइट प्लान भी बता रहे हैं. शाहिद कपूर फिटनेस सीक्रेट बहुत ही आसान हैं. अपनी फिटनेस के लिए शाहिद कपूर डाइट प्लान (Shahid Kapoor Diet Plan) में क्या खाते हैं वो भी आप यहां जान सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट और शाहिद कपूर के सोशल मीडिया एकाउंट्स को देखने पर शाहिद कपूर के फिटनेस सीक्रेट आसानी से पता चल जाते हैं. अपनी फिटनेस के बारे में शाहिद कपूर डांस को सबसे ज्यादा श्रेय देते हैं.
अपनी फिटनेस के लिए शाहिद कपूर कार्डियो एक्सरसाइज, बॉडी-वेट ट्रेनिंग और योग जरूर करते हैं. कार्डियो में शाहिद कपूर रनिंग को विशेष महत्व देते हैं. शाहिद कपूर नियमित तौर पर जिम जाना पसंद करते हैं. वे अपने कैरेक्टर्स की डिमांड के अनुसार, अपनी बॉडी में चेंजेंस करते हैं। वजन बढ़ाने, वजन कम करने और मसल्स को टोनअप करने जैसे मुश्किल और पेचिदा कामों को वो अपने फिटनेस ट्रेनर्स की मदद से पूरा करते हैं। फिल्म हैदर के लिए वजन बढ़ाना हो या कबीर सिंह में कॉलेज स्टुडेंट की भूमिका के लिए बॉडी में बदलाव करना हो, यह सब शाहिद ने आसानी से कर दिखाया। इन कैरेक्टर्स को देखकर समझा जा सकता है कि शाहिद अपने वर्कआउट के प्रति कितने समर्पित हैं। (Shahid Kapoor Workout)
View this post on Instagram
डांस को अपनी फिटनेस का राज बताने वाले शाहिद कपूर नियमित तौर पर डांस करते हैं. शाहिद कपूर फिल्मों में अभिनय से पहले डांसर के तौर पर कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. विक्की कौशल के वो फिटनेस टिप्स जो हैं बहुत ही आसान.
फिट बॉडी के लिए हेल्दी डाइट प्लान जरूरी होता है. शाहिद कपूर पूर्ण शाकाहारी डाइट प्लान (vegetarian diet plan) फॉलो करते हैं. शाहिद कपूर के ट्रेनर समीर बताते हैं कि वो शाकाहारी हैं लेकिन डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन वाले फूड को शामिल करते हैं.
बॉडी टोंड रखने के लिए शाहिद कपूर अपने डाइट प्लान में कुछ दिनों के लिए मीठा और नमक का उपयोग नहीं करते हैं. दिन में 50 ग्राम ब्राउन राइस और कुछ सब्जियों वाली डाइट उनकी पहली पसंद है. शाकाहारी कार्तिक आर्यन का डाइट प्लान और फिटनेस का राज, जरूर जानें.
Ivanka Trump: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप का स्पेशल कोशर डाइट प्लान कितना खास.? यहां जानें.