
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 18, 2019 7:16 PM IST
सलमान खान का जिम में अपने बॉडीगार्ड्स को उठाने वाला हुआ वीडियो वायरल, आप भी देखें यह वीडियो। © File photo
बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स में भाईजान यानी सलमान खान 53 वर्ष के होने के बाद भी सबसे यंग और फिट नजर आते हैं। इस उम्र में भी सलमान ने अपने शरीर को जिस तरह मेनटेन रखा है, वो बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। सलमान अक्सर चर्चा में रहते हैं, फिर वो अपनी फिल्मों को लेकर हों या अपनी फिटनेस को लेकर। हाल ही में उनके सोशल एकाउंट में शेयर किया गया फिटनेस वीडियो भी इन दिनों चर्चा का कारण बना हुआ है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान लेग वर्कआउट (लेग प्रेस) करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि इस वर्कआउट के लिए सलमान भारी वजन वाली किसी चीज की जगह अपने दो सिक्योरिटी गार्ड्स का वजन उठा रहे हैं। आइए वीडियो देखें...
‘गली ब्वॉय’ सिद्धांत ने किया अपने फिटनेस मंत्र का खुलासा, कहा जिम जाना लगता है बोरिंग
सलमान खान की बॉडी भले ही सुडौल और मजबूत हो, मगर किसी भी व्यक्ति के लिए दो हेल्दी आदमियों का वजन पैरों से उठाना आसान नहीं होगा। वीडियो पोस्ट करते हुए सलमान ने मजेदार लहजे में लिखा, "मेरे सिक्योरिटी गार्ड्स ने जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं। मगर अब उन्हें एहसास हो गया है कि वो मेरे साथ कितने सुरक्षित हैं, हा हा"।
After experiencing the highs and lows my security has finally realised how secure dey r wid me .. ha ha pic.twitter.com/DVAG0dbjzy
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 17, 2019
कुल मिलाकर बात यह है कि वीडियो में सलमान खान बेंच पर बैठे दोनों सिक्योरिटी गार्ड्स को पैरों से ऊपर-नीचे कर रहे हैं। इसे ही उन्होंने जीवन के उतार-चढ़ावों से जोड़ दिया। इसके अलावा वो अपनी फिटनेस दिखाते हुए मजाकिया लहजे में बता रहे हैं कि उनके सिक्योरिटी गार्ड्स उनके संरक्षण में सुरक्षित हैं।