... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : June 19, 2019 1:27 PM IST
सलमान शरीर को लचीला बनाने के लिए कर रहे हैं कसरत। © instagram/beingsalmankhan
सलमान अभी जिम में बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि अपनी फिट बॉडी को वह और भी अधिक लचीला बना सकें। सलमान ने मंगलवार को एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में सलमान अपने पैरों को स्ट्रेच करते हुए और कहते नजर आ रहे हैं कि "मजबूत बनने और इसके साथ ही लचीला बनने की कोशिश कर रहा हूं।"
सलमान खान ने जिम में अपने पैरों से किया दो बॉडीगार्ड्स को ऊपर-नीचे, आप भी देखें यह वायरल वीडियो
अपनी फिट बॉडी के लिए मशहूर सलमान खान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "इसका मतलब केवल मजबूती से ही नहीं है बल्कि लचीलेपन से भी है। पिछले दो महीनों में 100 से ज्यादा जिम में बीइंग स्ट्रॉन्ग की मशीनें लगाई जा चुकी हैं।"
It’s not only about being strong but being flexible too . . Being strong equipment now installed in over 100 gyms in last 2 months pic.twitter.com/YnbWPHZlUO
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 18, 2019
बॉलीवुड में काम की बात करें तो उन्हें अभी हाल ही में आई फिल्म 'भारत' में कैटरीना कैफ और दिशा पटानी के साथ देखा गया था। आने वाले समय में वो 'दबंग 3' और 'इंशाअल्लाह' में नजर आने वाले हैं।