... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 8, 2019 12:09 PM IST
परिणीति चोपड़ा के शाकाहारी होने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। परिणीति को सायना नेहवाल जैसा फिगर पाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। परिणीति को लगा कि जब वो मांसाहार का सेवन करती हैं तो सकारात्मक ऊर्जा की कमी महसूस कर रही थीं। @ParineetiChopra
बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक में सायना का रोल निभाने के लिए परिणीति चोपड़ा आजकल अपने फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रही हैं। परिणीति चोपड़ा नें अपने फिटनेस लेवल को बढ़ाने और बाडी टाइप को बदलने के लिए परी तरह शाकाहारी डाइट लेने का फैसला लिया है। सायना नेहवाल का रोल पहले श्रद्धा कपूर करने वाली थी लेकिन उनके छोड़ने के बाद परिणीति चोपड़ा यह रोल कर रही हैं।
परिणीति चोपड़ा के शाकाहारी होने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। परिणीति को सायना नेहवाल जैसा फिगर पाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। परिणीति को लगा कि जब वो मांसाहार का सेवन करती हैं तो सकारात्मक ऊर्जा की कमी महसूस कर रही थीं।
परिणीति का यह भी मानना था की सायना जैसा फिगर पाने में भी मांसाहार एक रोड़ा बन रहा था। शरीर को चुस्त और फूर्तिला बनाने के लिए मांसाहार छोड़ना जरूरी लगा।
परिणीति बताती हैं कि मैं मांसाहार का नियमित तौर पर सेवन तो नहीं करती थी लेकिन अब मैं पूरी तरह से शाकाहीर हो गयी हूं। परिणीति बताती हैं कि इसकी वजह निजी होने के साथ आध्यात्मिक भी है। इसके अलावा मेरी सेहत और फिटनेस लेवल भी शाकाहारी होने की मुख्य वजह है।
परिणीति अचानक लिए गये इस फैसले के बारे में बताती हैं कि शाकाहारी बनने का फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है। इसके पीछे खुद को अंदर से बदलने की कोशिश है।
परिणीती बताती हैं कि मैं सकारात्मक ऊर्जा के बारे में बहुत विश्वास करती हूं और मांसाहारी भोजन करने के बाद मुझे खुद अच्छा नहीं लग रहा था तो मैंने मांसाहार को पूरी तरह से छोड़ देने का फैसला ले लिया है।
वेट लॉस के बाद परिणीति चोपड़ा का हॉट एण्ड फिट लुक।
परिणीति चोपड़ा बताती है कि ऐसा करके मैं कोई रोल मॉडल नहीं बनना चाहती। यह मेरे फिटनेस गोल को पाने के लिए जरूरी हो गया था। मेरे हिसाब से जो फिटनेस मुझे इस समय चाहिए उसमें शाकाहारी भोजन काफी मदद करने वाला है।
परिणीति बताती है कि शाकाहारी भोजन आपको बेहतर जीवन जीने में भी मदद करता है। परिणीति यह भी कहती हैं कि यह कोई उपदेश नहीं लेकिन मेरे लिए बेहतर जीवन जीने के लिए एक अच्छा रास्ता लग रहा है।
हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है।
सनी लियोनी जैसा सेक्सी फिगर और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो अजमाएं ये खास टिप्स।