Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मीरा राजपूत कपूर का फिटनेस सीक्रेट व डाइट प्लान

मीरा राजपूत कपूर मां बनने के बाद अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर फिल्मों में काम किये बिना अपनी फिटनेस और सेक्सी फिगर को कैसे फिट रखती हैं, उसके कुछ खास सीक्रेट भी हैं. आइए जानते हैं मीरा राजपूत के फिटनेस और डाइट प्लान के कुछ खास राज के बारे में....

मीरा राजपूत कपूर का फिटनेस सीक्रेट व डाइट प्लान
मीरा राजपूत कपूर का फिटनेस सीक्रेट व डाइट प्लान. @mira.kapoor

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 1, 2019 2:16 PM IST

मीरा राजपूत कपूर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर पोस्ट प्रेगनेंसी फिटनेस के लिए सोशल मीडिया में काफी चर्चा में रह चुकी हैं. वैसे तो मीरा राजपूत कपूर की फिटनेस को लेकर मीडिया रिपोर्ट में कई तरह की बातें सामने आती हैं. हाल ही में मीरा राजपूत कपूर ने अपने निजी इंस्टाग्राम एकाउंट पर हैंगिंग वर्कआउट की फोटो शेयर की है. पोस्ट प्रेगनेंसी फिटनेस की नजर से देखें तो यह कमाल का फिटनेस लेवल है.

मीरा राजपूत ने हैंगिंग वर्कआउट फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि "यहां लटकते हुए". जिस तरह से मीरा राजपूत हैंगिंग वर्कआउट कर रही हैं वह उनकी फिटनेस को एक अलग दर्जा देता है.

Mira Rajput Kapoor fitness secrets and diet plan

Also Read

More News

मां बनने के बाद वेट लॉस

डिलवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ जाता है. लेकिन मीरा राजपूत नें डिलवरी के बाद बहुत तेजी से वेट लॉस करके फिर से टोंड व फिट बॉडी पा ली है. वर्तमान समय की बात करें तो मीरा राजपूत सेक्सी फिगर फिर से बना चुकी हैं.

हैंगिंग वर्कआउट क्या है ? 

Mira Rajput Kapoor fitness secrets and diet plan

हैंगिंग वर्कआउट एक तरह से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है. हैंगिंग एक्सरसाइज करने से शरीर की सभी मांसपेशियों में खिंचाव आता है. पेट व उसके आस-पास की मांसपेशियों में खिंचाव के साथ फिगर बनता है. फिटननेस एक्सरपर्ट्स के अनुसार 20 मिनट तक हैंगिंग वर्कआउट करने से 100 कैलोरी बर्न होती है.

हैंगिंग वर्कआउट के फायदे 

what is Hanging Exercise Benefits of hanging workouts

पूरे शरीर को टोंड करने के लिए हैंगिंग वर्कआउट बहुत फायदेमंद होती है. हैंगिंग वर्कआउट करने से पेट और बाइसेप्स की मांसपेशियों में मजबूती आती है. फिटनेस वर्कआउट में हैंगिंग वर्कआउट शामिल करने से बॉडी पॉश्चर भी ठीक होता है.

कमर व आस-पार अगर मोटापा या फैट जमा हो रहा है तो हैंगिग वर्कआउट करना फायदेमंद होता है. दिमाग के लिए भी हैंगिंग वर्कआउट अच्छा माना जाता है. मूड स्विंग की समस्या से छुटकारा दिलानें में भी हैंगिंग वर्कआउट लाभदायक है.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंसी और स्किन केयर: जानें मीरा राजपूत ने कैसे की अपनी त्वचा की देखभाल.

About the Author

... Read More