Malaika Aroras Yoga Pose : मलाइका ने किया यह हैरान करने वाला योगा पोज, इसे करके आप भी रह सकती हैं फिट, जानें करने का तरीका
Malaika Aroras Yoga Pose : मलाइका ने किया यह हैरान करने वाला योगा पोज, इसे करके आप भी रह सकती हैं फिट, जानें करने का तरीका
आए दिन मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट, योग (yogapose) आदि का वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। कल ही उन्होंने एक योग करते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस योग को नाम उन्होंने कैप्शन में हैंडस्टैंड (Handstand) लिखा है और इसे करने का तरीका भी बताया है। जाने, मलाइका के इस हैंडस्टैंड योग (Malaika Arora doing yoga) पोज के बारे में...
Written By: Anshumala | Updated : March 3, 2020 11:44 AM IST
Malaika Aroras yoga poses in hindi : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही 46 वर्ष की हो गई हैं, लेकिन वह इस उम्र में भी खुद को इतना फिट और हेल्दी रखती हैं कि उनके फिटनेस लेवल को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कोई एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का ख्याल रखती है, तो वह है मलाइका अरोड़ा। आए दिन वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट, योग (yogapose) आदि का वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।
इतना ही नहीं, मलाइका अपने फिटनेस और योग (Malaika Arora fitness tips) के टिप्स भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा मलाइका योगासन करने के तरीके के बारे में भी बताती हैं। कल ही उन्होंने एक योग करते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस योग को नाम उन्होंने कैप्शन में हैंडस्टैंड (Handstand) नाम लिखा है और इसे करने का तरीका भी बताया है। जाने, मलाइका के इस हैंडस्टैंड योग (Malaika Arora doing yoga) पोज के बारे में...
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
हैशटैग मलाइकामूवऑफदवीक में जानें हैंडस्टैंड कैसे करें
फर्श पर लेट जाएं। अपनी हथेलियों को फर्श पर फैला लें। अब दोनों हथेलियों के बल अधो मुख श्वानासन (Downward Dog pose) के पोज में आएं। धीरे-धीरे अपने पैरों या फूट को उठाने की कोशिश करें। इस दौरान सारा भार आपके तलवे पर हो। जब दोनों पैर ऊपर की तरफ उठ जाएं, तो धीरे-धीरे पैरों को कैंची की तरह बाहर की तरफ फैलाने की कोशिश करें। इस दौरान लगातार डीप सांस लेते और छोड़ते रहें। पहले दाएं पैर को और फिर बाएं पैर को नीचे धीरे-धीरे लाएं। थोड़ी देर के लिए चाइल्ड पोज यानी बालासन में आराम करें। एक एनर्जी से भरपूर दिन और सप्ताह की शुरुआत करने के लिए इसका अभ्यास जरूर करके देखें। मलाइका ने इस योग को सभी महिलाओं को करने के लिए भी आग्रह किया है।
हैंडस्टैंड योग के फायदे (Handstand yoga pose benefits)
यह योगा पोज सिर और गर्दन की ओर रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। यह योग मन को स्फूर्ति देता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। यह मल त्याग और श्वास-प्रश्वास पर भी नियंत्रण रखता है। मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को हैंडस्टैंड स्टेप्स के लिए फॉलो कर सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.