... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 17, 2020 2:52 PM IST
Katrina Kaif Fitness: कोरोना वायरस की वजह से जिम हुआ बंद, कटरीना ने ढूंढा घर में ही फिट रहने का तरीका
Katrina Kaif Fitness: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते कहर की वजह से सभी पब्लिक प्लेसेज को बंद करने की अपील की जा रही है। ऐसे में सभी कॉलेज, स्कूल, मॉल यहां तक की जिम (Gym) भी बंद कर दिए गए हैं। अब जिम बंद करने की वजह से लोगों में फिटनेस को लेकर भी काफी चिंता हो गई। ऐसे में कटरीना कैफ ( Katrina Kaif Fitness) ने अपने घर में ही फिट रहने का तरीका ढूंढ निकाला। दरअसल, कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपनी ट्रेनर के साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो कटरीना ( Katrina Kaif Fitness) ने अपने घर की छत पर शूट किया है।
वीडियो के जरिए कटरीना ( Katrina Kaif ) अपने फैंस को बता रही हैं कि कैसे घर में रह घर भी खुद को फिट रख सकते हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि घर में सिर्फ 20 मिनट खुद को देकर हम अपनी बॉर्डी और खुद को हेप्पी रख सकते हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि खुद की बॉर्डी को स्ट्रेस देने से अच्छा है, घर पर ही कुछ समय एक्सरसाइज (Exercise) करें।
वीडियो में कटरीना ( Katrina Kaif ) पहले स्कॉट्स करती नजर आ रही हैं। स्कॉट्स के बाद कटरीना ने पुशअप्स से लेकर माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज किया। इस वीडिया में कटरीना अपने ट्रेनर के साथ कई एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अबतक 1.3 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुका है। वहीं, 6 हजार से भी अधिक लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर चुके हैं।
बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरे देश में जिम और कई पब्लिक प्लेसेस बंद कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस का कहर महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। यहां अबतक करीब 39 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही पूरे देश से 125 मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक में एक-एक शख्स की मौत हो चुकी है।