Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

करीना कपूर का डाइट प्लान फिर से रुजुता दिवेकर ने शेयर किया है, जानें क्या है वेट लॉस सीक्रेट

करीना कपूर अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. करीना कपूर का वेट लॉस डाइट प्लान भी काफी चर्चा में रहा है. रुजुता दिवेकर द्वारा सुझाया करीना कपूर का डाइट प्लान हेल्दी होने के साथ-साथ वेट लॉस में भी मददगार है. सेक्सी फिटनेस के लिए आप भी करीना कपूर का डाइट प्लान और वेट लॉस सीक्रेट जान सकते हैं.

करीना कपूर का डाइट प्लान फिर से रुजुता दिवेकर ने शेयर किया है, जानें क्या है वेट लॉस सीक्रेट
करीना कपूर डाइट प्लान व वेट लॉस टिप्स | Kareena Kapoor diet plan and weight loss tips

Written by akhilesh dwivedi |Updated : December 3, 2019 5:18 PM IST

करीना कपूर की फिटनेस की बात जब आती है, तो रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) का नाम जरूर आता है. रुजुता दिवेकर डाइट प्लान के लिए फिल्म जगत में काफी चर्चित हैं. करीना कपूर (Kareena Kapoor) के अलावा आलिया और सैफ अली खान को भी डाइट टिप्स रुजुता दिवेकर देती हैं. करीना कपूर का जीरो साइज फीगर हर किसी को आकर्षित करता है. तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर खान ने वेट लॉस करके अपनी फिटनेस फिर से जीरो साइज कर ली है. हाल ही उनकी चर्चा एक फिल्म को लेकर हो रही है.

रुजुता दिवेकर डाइट प्लान में किसी भी चीज को खाने से मना नहीं करती हैं. उनका मानना है कि सभी चीजों का समुचित उपयोग ठीक होता है. किसी भी चीज को न खाने से कोई विशेष फायदा नहीं होता है.

हाल ही में रुजुता दिवेकर नें फेसबुक पर करीना कपूर के डाइट प्लान (Kareena Kapoor diet plan) को शेयर किया है. अगर आप भी करीना कपूर के डाइट प्लान से कुछ जानना चाहते हैं, तो आपको करीना कपूर खान के पूरे डाइट प्लान को जानना चाहिए.

Also Read

More News

डाइट एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार करीना कपूर पूरे दिन के खाने को 8 भागों में बांट रखा है. आइए जानते हैं करीना कपूर के पूरे दिन का डाइट प्लान...

पहला भोजन | Meal 1 

करीना कपूर का पहला भोजन सुबह उठने के बाद होता है. सुबह की शुरुआत वो भीगी हुई काली किशमिश और केसर खाकर करती है.

दूसरा भोजन | Meal 2 

इसके बाद सुबह के नाश्ते में करीना कपूर चटनी के साथ पराठे खाती हैं. दोनों की खाने में कुछ समय का अंतर होता है.

तीसरा भोजन | Meal 3 

सुबह के नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने से पहले करीना कपूर नारियल पानी लेती हैं. नारियल पानी में सब्जा के बीज या तुलसी के बीज मिलाती हैं. रुजुता दिवेकर के अनुसार यह शरीर के सूजन को कम करने में मददगार है.

चौथा भोजन | Meal 4 

दोपहर के भोजन में करीना कपूर दही और चावल का सेवन करती हैं. चावल और दही अक्सर वो खाती हैं, साथ में पापड़ भी लेती हैं.

पांचवां भोजन | Meal 5 

करीना कपूर दोपहर के भोजन के बाद जब भूख का एहसास करती हैं, तो अखरोट और काजू का सेवन करती हैं.

छंठवा भोजन | Meal 6 

शाम के नाश्ते में करीना कपूर अक्सर मिल्कशेक लेती हैं. कई बार शाम के वक्त जल्दी भूख लगती है.

सांतवा भोजन | Meal 7 

यह रात का खाना होता है. रात के खाने में करीना कपूर अक्सर खिचड़ी और दही का सेवन करती हैं. अगर खिचड़ी और दही नहीं खाना होता है, तो सूरन की टिक्की और वेज पुलाव खाती हैं.

आठवां भोजन | Meal 8 

आमतौर पर यह अंतिम भोजन होता है तब जब भूख लग रही होती है. सोने से पहले अगर लगता है कि भूख लगी है, तो करीना कपूर एक गिलास दूध का सेवन करती हैं. दूध की जगह मिल्कशेख का भी सेवन कर लेती हैं.

करीना कपूर के इस डाइट प्लान को शेयर करते हुए रुजुता दिवेकर ने कहा कि हमेशा स्थानी, मौसमी और पारंपरिक भोजन को महत्व देना चाहिए. रुजुता दिवेकर ने यह भी कहा कि करीना कपूर अपनी फिटनेस के लिए रोजाना 10 घंटे का वर्कआउट नहीं करती हैं. सामान्यतः करीना कपूर सप्ताह में 4 से 5 घंटे ही एक्सरसाइज को देती हैं.

3 डायट टिप्स जिन्हें करीना कपूर करतीं हैं हर हाल में फॉलो.

फिट रहने के लिए करीना कपूर पीती हैं ”एबीसी” जूस, आप भी पिएं ! जानें क्या है यह स्पेशल जूस.

Diabetes diet जिसे न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने तैयार किया.

वजन कम करना चाहते हैं ? जानें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रजुता दिवेकर के 13 आसान टिप्स.

सर्दियों में काजू खाने के फायदे, जानें रुजुता दिवेकर के स्पेशल हेल्द टिप्स.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

उपवास या व्रत में ‘रुजुता दिवेकर’ से जानें पूरे दिन का डाइट प्लान.

About the Author

... Read More