जाह्नवी कपूर का स्पेशल पुश अप्स वीडियो, जानें फायदे व करने का सही तरीका

जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) फिटनेस को लेकर चर्चा में आती रहती है. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने इनलाइन पुश अप्स (incline push ups) करते हुए वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो से आप भी चेस्ट व ब्रेस्ट को कैसे सेक्सी लुक यह पुश अप्स देता है, जान सकते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 1, 2019 4:32 PM IST

जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) आजकल न्ययार्क में अपनी बहन खुशी कपूर के साथ छुट्टियां मना रही हैं. धड़क फिल्म से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर युवा दिलों कि धड़कन भी हैं. श्रीदेवी व बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर नें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इन-लाइन पुश अप्स करते हुए वीडियो शेयर किया है. इनलाइन पुशअप्स करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन जाह्नवी कपूर बड़ी ही आसानी से करती नजर आ रही हैं. जाह्नवी कपूर के इस वीडियो से पता चलता है कि उनका फिटनेस लेवल कितना अच्छा है. अगर आप भी जाह्नवी कपूर की तरह अपर बॉडी फिटनेस चाहती हैं, तो इन-लाइन पुशअप्स के बारे में जरूर जानकारी रखें.

इनलाइन पुश अप क्या है ?

सामान्य पुश अप से इन-लाइन पुश अप थोड़ा सा अलग होता है. इन लाइन पुश अप करने से चेस्ट की मांशपेशियां मजबूत व टाइट होती है. इन-लाइन पुश-अप्स महिलाओं के ब्रेस्ट में कसाव के लिए अच्छा होता है.सामान्य पुश अप्स कंधे और बाइसेप्स की मांसपेशियों को मजबूत व टाइट करता है. सामान्य पुश अप्स पुरुषों के लिए अच्छा माना जाता है.

इन लाइन पुश अप्स कैसे करें

सामान्य पुश अप्स की तरह ही इसे भी करना होता है. इन लाइन पुशअप्स में अंतर बस इतना होता है कि इसमें हाथ ऊंचाई पर होते हैं. इन लाइन पुश अप्स करने के लिए इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आपके पैर किसी सतह पर ठीक से रुक सकें.

incline push ups के फायदे

Jhanvi kapoor takes up incline push ups know incline push ups benefits 

सामान्य पुश अप की तुलना में इन-लाइन पुशअप्स कुछ कठिन लग सकता है. क्योंकि चेस्ट और हाथों पर ज्यादा जोर लगता है. लेकिन महिलाओं के चेस्ट और ब्रेस्ट में कसाव के लिए यह बहुत अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. अपर बॉडी फिटनेस के साथ ब्रेस्ट लुक को सेक्सी बनाए रखने के लिए ज्यादातर अभिनेत्री इस पुशअप्स को करती हैं.

मीरा राजपूत कपूर का फिटनेस सीक्रेट व डाइट प्लान.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source