Jacquline Fernandez Fitness Video: जैकलीन ने एक्सरसाइज करते हुए शेयर किया पोस्ट, देखें वीडियो

Jacquline Fernandez Fitness Video: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacquline Fernandez Fitness Video) ने इंस्ट्राग्राम पर हाल ही दो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैकलीन योग करते हुए नजर आ रही हैं।  वीडियो के जरिए जैकलीन (Jacquline Fernandez ) अपने फैंस को फिटनेस गोल देते नजर आ रही हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 16, 2020 5:54 PM IST

Jacquline Fernandez Fitness Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacquline Fernandez Fitness Video) ने इंस्ट्राग्राम पर हाल ही दो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैकलीन योग करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के जरिए जैकलीन (Jacquline Fernandez ) अपने फैंस को फिटनेस गोल देते नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन (Jacquline Fernandez Video caption) में जैकलीन ने स्ट्रैचिंग (Stretching) और योग (Yoga) के साथ गाना सुनने की सलाह दी है। जैकलीन ने इस वीडियो में पिंक कलर का ड्रेस पहना है, जिसमें वे एक्सरसाइज (Exercise) करते हुए काफी हॉट लग रही हैं।

जैकलीन ने पहला वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,  'स्ट्रेच करने से आपकी स्पाइन स्वस्थ रहती है। इसके साथ ही आप काफी खुश रहते हैं। मुझे योगा करना बहुत ही पसंद है। फिर चाहे मैं कहीं भी हूं।' जैकलीन इस वीडियो में अपनी अपर बॉडी पार्ट को स्ट्रेच कर रही हैं।

View this post on Instagram

Stretch 💖 keep that spine healthy and happy! Yoga poses are my fav, anytime, anywhere!

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

वहीं, दूसरे वीडियो में जैकलीन अपने फैंस को योग के दौरान म्यूजिक (Music) सुनने की सलाह दे रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है,  'इस बात का ध्यान रखें कि आप योग के दौरान कोई ना कोई गाना सुने साथ ही बीच-बीच में सांस लेते रहें।'

जानिए योगा और स्ट्रेचिंग में क्या अंतर है ?

View this post on Instagram

💖 make sure you put on some good relaxing music 💖💖💖 and breathe!!!

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

स्ट्रेचिंग (Stretching) सेहत के लिए है फायदेमंद

स्ट्रेचिंग (Stretching) सेहतमंद रहने के लिए बहुत ही फायदेमंद है। स्ट्रेचिंग से चोट लगने का खतरा काफी कम रहता है। इसके साथ ही इससे हमारी बॉर्डी में मूवमेंट काफी बढ़ जाती है। स्ट्रेचिंग से बॉडी काफी रिलेक्स फील करता है। इसके साथ ही अगर आप डांस करते हैं, तो ये आपके परफॉर्मेंस को काफी बढ़ाता है। स्ट्रेचिंग से बॉर्डी पोस्चर भी अच्छा होता है। साथ ही शरीर लचीला, मजबूत और रिलेक्स रहता है।

योग के समय गाना (Yoga With Music) सुनने के फायदे

अगर योग के साथ म्यूजिक सुनते हैं, तो इससे योगासन का समय बढ़ता है। यानि जब हम म्यूजिक के साथ योगासन करते हैं, तो म्यूजिक में मग्न हो जाते हैं, जिससे योगासन करने के दौरान बोर नहीं होते। इससे योगा हम आसानी से ज्यादा समय तक कर पाते हैं। इसके साथ ही योग के साथ म्यूजिक सुनने से दिमाग भी काफी रिलैक्स होता है। योग के समय ऐसा म्यूजिक सुने, जैसा आपका उस समय मूड हो।

संगीत के साथ करें मेडिटेशन, सेहत को होंगे ये 4 लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source