Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है

हिना खान को हॉट और फिट सेलिब्रिटी के तौर पर जाना जाता है। हिना खान सुंदरता और फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हिना खान के फिटनेस के बारे में अक्सर लोग जानना चाहते हैं।

हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है
हिना खान अपने फिटनेस के वीडियो और फोटा सोशल साइट पर शेयर भी करती रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने जिम में वर्कआउट की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किया है। ©realhinakhan

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 5, 2019 8:40 AM IST

''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' से ''कसौटी ज़िंदगी'' तक के सफर में हिना खान ने बहुत नाम कमा लिया है। हिना खान को हॉट और फिट सेलिब्रिटी के तौर पर जाना जाता है। हिना खान सुंदरता और फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हिना खान के फिटनेस के बारे में अक्सर लोग जानना चाहते हैं। हिना खान अपने फिटनेस के वीडियो और फोटा सोशल साइट पर शेयर भी करती रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने जिम में वर्कआउट की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किया है। फिटनेस के लिए अगर आप बहुत ज्यादा मेहनत नहीं कर पा रही हैं, तो इस वीडियो से प्रेरणा ले सकती हैं.

हिना खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अगर आपको लगता है कि एक मिनट बहुत कम होता है, बहुत तेजी से गुजर जाता है तो आप 2 मिनट के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करें। हलांकि प्लैंक कोर कंडीशनिंग के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज होता है।

Also Read

More News

प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। इसके रोजाना अभ्यास करने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जो कि कोई और एक्सरसाइज नहीं दे पाती। इसके नियमित अभ्यास से ही संतुलन और मजबूती प्राप्त की जा सकती है। जो कि शरीर को फिट बनाने के लिए बहुत जरूरी है।

प्लैंक एक्सरसाइज करने बेहतर तरीका

सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे अपने शरीर का भार दोनों कोहनी और पैरों के पंजों पर टिका लें। दोनों कोहनी को कंधों की ठीक नीचे रखें। अब अपनी गर्दन, कमर और कूल्हों को एक सीध में रखें। इसी पोजिशन में जितनी देर हो सके उतना रहने की कोशिश करें। जितनी देर इस पोजिशन में बने रहेंगे, आपको उतना ही फायदा मिलेगा।

3 तरीके जो आपको 2 महीने में पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकते हैं।

प्लैंक मुख्य प्रकार

लो प्लैंक

हाई प्लैंक

वन साइड प्लैंक

प्लैंक एक्सरसाइज को लेकर कई लोगों में तरह-तरह के भ्रम रहते हैं। प्लैंक एक्सरसाइज करना आसान नहीं होता है लेकिन इसके फायदे जानकार आप जरूर प्लैंक एक्सरसाइज करना चाहेंगे। आइए जानते हैं मुख्य फायदों के बारे में।

दूध का सेवन कैसे आपके मोटापे को कम करता है ?

कोर को मजबूती मिलती है

इस एक्सरसाइज को करने से आपके कोर (पेट और इसके आसपास की मांसपेशियां) को मजबूती मिलती है। जिससे अतिरिक्त फैट बर्न होता है और आप पतले होते हैं। साथ ही इसकी मदद से आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में ज्यादा वेट उठा पाते हैं।

मेटाबॉलिज्म बढ़ता है

प्लैंक एक्सरसाइज में कई मसल्स एक साथ सक्रिय रहती हैं। जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं चढ़ पाती। इसके साथ ही आपको गैस, अपच जैसी समस्याएं भी नहीं होती।

सुबह की डाइट रखती है आपको फिट लेकिन प्रोटीन के लिए क्या खाएं ?

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लचीलापन बढ़ता है

मांसपेशियों का लचीला होना काफी जरूरी है, क्योंकि इससे क्रैंप और चोटिल होने का खतरा कम हो जाता है। प्लैंक आपके कंधों, हैमस्ट्रिंग और कोलरबोन को स्ट्रेच करके लचीला बनाता है।

About the Author

... Read More