Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

‘मौका-मौका’ से फेमस हुए विशाल मल्होत्रा का फिटनेस सीक्रेट

'मौका मौका' विज्ञापन से शोहरत पाने वाले विशाल मलहोत्रा ने कैसे 40 किलो वज़न घटाया?

‘मौका-मौका’ से फेमस हुए विशाल मल्होत्रा का फिटनेस सीक्रेट

Written by Mousumi Dutta |Published : March 17, 2015 7:14 PM IST

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट विश्व कप-2015 के पहले मैच के शुरू होने के पहले ही ‘मौका‍-मौका’ विज्ञापन ने रातो रात विशाल मल्होत्रा को मशहुर बना दिया। वैसे तो उनका न भारतीय क्रिकेट टीम से कोई संबंध नहीं है लेकिन विज्ञापन के एक छोटे से अभिनय से उन्हें फेमस कर दिया है। क्या आपको पता है मशहुर विशाल मल्होत्रा का अभिनय के दुनिया में आने से पहले वज़न कितना था? इस बारे में जानने के लिए हमने विशाल मल्होत्रा से बात की और पूछा कि उनके फिटनेस का सीक्रेट क्या है?

अभिनय के दुनिया में आने से पहले आपका कितना वज़न था?

जब मैं स्नातक (graduation) कर रहा था तब मेरा वज़न 130 किलो के लगभग था। मेरा कमर (waist) 40-42 इंच का था।

Also Read

More News

आपने वज़न घटाने की बात क्यों सोची?

मैं अमिटी युनिवर्सिटी में पढ़ता था, वहाँ सभी फिट और फाइन नजर आते थे। उन्हें देखकर मुझे भी खुद को शेप में लाने की प्रेरणा मिली। उस वक्त मैंने अभिनय के बारे में कुछ भी नहीं सोचा था। मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कर रहा था सिर्फ दूसरों को देखकर खुद को फिट और फाइन रखने की इच्छा मेरे मन में जागी थी।

आपने वज़न घटाने के लिए क्या किया?

मुझे हेल्दी तरीके से वज़न घटाना पसंद हैं, इस बारे में जल्दबाजी मुझे अच्छा नहीं लगता । वज़न घटाने के लिए मैं दिन में दो बार जिम में वर्कआउट करता था।

किस प्रकार के डायट लेना आप पसंद करते हैं?

मैं भूखा रहना बिल्कुल पसंद नहीं करता हूँ। मुझे  डायटिंग करना और पसंदीदा खाना छोड़ना अच्छा नहीं लगता है। मैं इतना वर्कआउट करता था जिससे कैलोरीज़ बर्न हो जाये। इसलिए हेल्दी तरीके से वज़न घटाने के लिए मैंने संतुलित डायट का पालन किया।

40 किलो वज़न घटाने में आपको कितना समय मिला?

मैंने किसी क्विक वेट लॉस ट्रिक को नहीं अपनाया था। इसलिए 40 किलो वज़न घटाने में मुझे एक साल समय लगा।

नीचे ट्रेलर देखें-

चित्र स्रोत: Vishal Malhotra/Facebook

वीडियो स्रोत- Star Sports/YouTube

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More