... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 19, 2020 5:02 PM IST
Deepika padukone is doing one legged cable kickback exercise know its benefits in Hindi
बॉलीवड की स्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने अभिनय के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. किसी को भी दीपिका पादुकोण जैसी बॉडी फिटनेस (Deepika Padukone Fitness) के बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी. लेकिन अगर आप दीपिका पादुकोण के एक्सरसाइज वीडियो (Deepika Padukone Exercise video) देखकर फॉलों करें सेक्सी फिगर बना सकती हैं. आजकल दीपिका पादुकोण का वन लेग केबल किक बैक (Single leg cable kick back exercise) वर्कआउट वीडियो काफी चर्चा में हैं. सिंगल लेग केबल किक बैक एक्सरसाइज एक तरह की पाइलेट्स वर्कआउट है. दीपिका पादुकोण आजकल रणवीर सिंह के साथ आने वाली फिल्म में कपिल देव की पत्नी के रोल के लिए भी काफी चर्चा में हैं. आइए देखते हैं दीपिका पादुकोण का वर्कआउट वीडियो (Deepika Padukone Workout Video) और जानते हैं इस एक्सरसाइज के फायदे.
दीपिका पादुकोण के वर्कआउट वीडियो को #WeekendMotivation के साथ शेयर करते हुए यासमीन कराचीवाला (yasmin karachiwala) ने लिखा है कि "अभी तक आप लोगों ने दीपिका को मरमेड (मत्स्यकन्या) और स्वान (हंस) की तरह देखा है. लेकिन अब आप दीपिका पादुकोण को जिम में वर्कआउट करते हुए भी देख लें. दीपिका पादुकोण हम सबको लगातार वर्कआउट के लिए प्रेरित कर रही हैं. इसलिए आप लोग भी आलस को भगाओ और फिट हो जाओ क्योंकि आप इसके हकदार हो."
यह एक तरह की पाइलेट्स एक्सरसाइज है. इस एक्सरसाइज (Single leg cable kick back exercise) को बारी-बारी से दोनों लेग के साथ किया जाता है. इससे जांघ. पेट और हिप्स की मांसपेशियों में कसाव आता है.
महिलाओं के लिए यह एक्सरसाइज बहुत ही अच्छी होती है. सिंगल लेग केबल किक बैक एक्सरसाइज करने से पेल्विक एरिया में भी कसाव आता है. दीपिका पादुकोण का फिटनेस वर्कआउट और डाइट प्लान सीक्रेट आप यहां जान सकते हैं.
रहना है फिट, पाना है स्लिम-ट्रिम फिगर, तो काम आएगा दीपिका पादुकोण का यह फिटनेस फॉर्मूला.