... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 20, 2020 10:50 AM IST
While cardio helps burn calories, Pilates is an excellent way to tone up your body.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल के दिनों में अपनी फिल्म छपाक को लेकर चर्चा में रही हैं. वर्तमान समय में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone & Ranveer Singh) कपिल देव के जीवन (Kapil Dev Biography) पर आधारित फिल्म के लिए चर्चा में हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव तो दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी बनी हैं. 5 जनवरी 2020 को दीपिका पादुकोण का 34वां जन्मदिन भी था. सभी लड़कियां दीपिका पादुकोण की फिटनेस और डाइट (Deepika Padukone Diet Fitness) के बारे में जानना चाहती हैं. छपाक फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर थी. 34वां जन्मदिन दीपिका खास तरीके से मनाने के लिए भी चर्चा में रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण लखनऊ में लक्ष्मी अग्रवाल के साथ अन्य एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शीरोज कैफे में मनाया था.
हम यहां आपको दीपिका पादुकोण के फिटनेस और डाइट सीक्रेट (Deepika Padukone Fitness And Diet Plan) बता रहे हैं. बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह से भी ज्यादा फेमस हैं.
अभिनय के साथ-साथ दीपिका पादुकोण अपनी फिटनेस और फिगर से भी लोगों को आकर्षित करती हैं. फिटनेस और फिगर के लिए जो लोग परेशान रहते हैं उनको दीपिका पादुकोण के जिम वर्कआउट और डाइट प्लान (Deepika Padukone Workout and Diet Plan) के बारे में जरूर जानना चाहिए. Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण करती हैं वन लेग केबल किकबैक एक्सरसाइज, जानें इसके फायदे.
फिगर को मेंटेन रखने के लिए दीपिका पादुकोण जिम वर्कआउट (Deepika Padukone Gym Workout) करती हैं. फिट बॉडी और फिगर के लिए दीपिका नियमित तौर पर योग और पिलेट्स एक्सरसाइज करती हैं.
दीपिका के फिटनेस का सबसे बड़ा राज यह है कि वो जिम वर्कआउट रोजाना करती हैं. मीडिया रिपोर्ट और इंस्टाग्राम पोस्ट्स में दीपिका के फिटनेस वीडियो आते रहते हैं. सेक्सी फिगर के लिए सबसे जरूरी वर्कआउट जो दीपिका पादुकोण करती हैं वो पिलेट्स वर्कआउट (Pilates Workout) है. प्रियंका चोपड़ा का फिटनेस व डाइट प्लान अपनाना बहुत आसान है.
स्लिम फिगर को बनाए रखने के लिए दीपिका पादुकोण अपनी डाइट (Deepika Padukone Diet) पर विशेष ध्यान देती हैं. हेल्थ और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दीपिका पादुकोण अपनी डाइट में जंक और मीठा खाद्य पदार्थ को दूर रखती हैं.
डेली डाइट में दीपीका पादुकोण मौसमी फल और सब्जियों को शामिल करना नहीं भुलती हैं. सेक्सी फिगर के लिए दीपिका पादुकोण अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले फूड को शामिल करती हैं. यहां दीपिका पादुकोण के दिनभर के डाइट प्लान को आप जान सकते हैं.
दीपिका पादुकोण के फिटनेस के साथ जानें खूबसूरती का राज.
सोफी चौधरी जैसा फिगर साइज पाने के लिए जानें उनके फिटनेस वर्कआउट सीक्रेट, देखें विडियो.