... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 31, 2020 12:22 PM IST
Celebrity Workout: श्रद्धा ने अपने फैंस को किया मोटिवेट, छत पर कर रहीं वर्कआउट, देखें वीडियो
Celebrity Workout: पूरे देश में इन दिनों कोरोना का कहर जारी है। ऐसे में किसी को भी अपने घर से ना निकलने की सलाह दी जा रही है। सरकार द्वारा पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी किया है, जिसकी वजह से लोग अपने घर से नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड के सेलेब्रिटी खुद को फिट रखने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए वे घर पर ही वर्कआउट (celebrity Workout) करके खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में श्रद्धा कपूर भी घर पर ही वर्कआउट ((Shraddha Kapoor Workout) करते नजर आ रही हैं।
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपने फैंस को मोटिवेट करने के लिए सोमवार को एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में श्रद्धा अपने घर की छत पर वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर ((Shraddha Kapoor) Instagram Story) ने बूमरंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रनिंग, स्क्वेट्स और जपिंग (Jumpping) करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा, घर पर रहें और सेफ रहें, #StayHome #MondayMotivation
श्रद्धा कपूर के इस वीडियो पर अबतक 2.2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, 4 हजार से ज्यादा लोग कमेंट्स कर चुके हैं। वीडियो में श्रद्धा ग्रीन और ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।
बता दें कि श्रद्धा कपूर के अलावा इन दिनों कई बॉलीवुड एक्ट्रेस घर पर ही वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इनमें से कई ने अपने फैंस को मोटिवेट करने के लिए स्टोरी भी शेयर की है। वहीं, बहुत से एक्ट्रेस अपने घर का काम करते हुए भी दिख रहे हैं।
वहीं, श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो श्रद्धा हाली में बागी-3 में नजर आई थीं। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ टाइगर श्रॉप और रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका निभाई थी।