अच्छा, बुरा, बदसूरत : बॉलीवुड में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की कहानियां

जब बात बॉलीवुड सेलिब्रिटियों की आती है, तो वे किरदार में फिट होने के लिए कई मीलों का रास्ता तय करते हैं और शारीरिक व मानसिक तौर पर खुद में परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं। इसे ही बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का नाम दिया गया है।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : November 25, 2019 10:35 AM IST

बॉलीवुड में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Body Transformation in bollywood) आम बात है। अच्छी दिखने वाली बॉडी पप्पू दिखने वाले लोगों को भी लोकप्रिय और प्रभावशाली बनाती है। लेकिन क्या ये बॉडी फुलाना और बॉडी बनाना पप्पू की सेहत के लिए ठीक है? हालांकि, जब बात बॉलीवुड सेलिब्रिटियों की आती है, तो वे किरदार में फिट होने के लिए कई मीलों का रास्ता तय करते हैं और शारीरिक व मानसिक तौर पर खुद में परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं।

हालांकि यर्थाथवादी सिनेमा के लिए वो खुद में बदलाव करते हैं, उसका फिल्म उन्हें भुगतान भी करती है। ऐसे में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Body Transformation in bollywood) और यर्थाथवादी फिल्में दोनों एक धागे के दो छोर हैं, जो आपस में जुड़े हैं।

वहीं कुछ अभिनेता व फिल्मों में उनके किरदार अपने आश्चर्यजनक बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में भी आ चुके हैं। चाहे वह आमिर खान की 'गजनी' में उनका सिक्स पैक हो या 'दंगल' में उनका निकला हुआ पेट या फिर 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान का सिक्स पैक्स एब्स।

World Mental Health Day 2019 : दीपिका पादुकोण ही नहीं, ये सेलिब्रिटीज भी हो चुके हैं डिप्रेशन के शिकार

अपनी फिटनेस (Celebrity fitness) के लिए लोकप्रिय अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि अगर एक व्यक्ति नियमित रूप से सही आहार और फिटनेस नियमों का पालन करता है तो उसके स्वस्थ शरीर को एकदम से वजन कम करने और बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

सोनू ने आईएएनएस से कहा, "जब आप बहुत कम समय में बहुत ज्यादा वजन कम कर लेते हैं, तब आपके शरीर पर इसका काफी दुष्प्रभाव पड़ता है, जिसका आपको एहसास नहीं होता है। मैंने कई अभिनेताओं को किरदार के लिए ऐसा करते देखा है और फिर वे इसे छोड़ देते हैं। जबकि जीवन भर उस शेड्यूल को बरकरार रखने की जरूरत होती है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब आप कम समय में अपने लक्ष्य को पाते हैं तो वह आपको निश्चित रूप से प्रभावित करता है। हमेशा फिट रहें, ताकि वजन कम करने से या बढ़ाने से आप पर कोई दुष्प्रभाव न पड़ें।"

अभिनेत्री करीना कपूर ने भी फिल्म 'टशन' के लिए जीरो फिगर बनाया था, हालांकि 'कॉफी विद करन' पर आने के दौरान अभिनेत्री ने साफ कहा था कि वे दोबारा इसे नहीं आजमाने वाली हैं।

Kareena-Kapoor in tashan करीना कपूर ने भी फिल्म ''टशन'' में जीरो फिगर पाने के लिए काफी वजन घटाया था।

किरदार के लिए वजन कम करने या बढ़ाने वालों में अभिनेता राजकुमार राव भी शामिल हैं। फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए अभिनेता ने जहां वजन (celebrity weight loss in hindi) कम किया था, वहीं फिल्म 'मेड इन चाइना' में अभिनेता ने कई किलो बढ़ाया है।

फिटनेस फ्रीक हैं हिना खान, स्लिम रहने के लिए करती हैं स्क्वैट्स, देखें उनका कूल वर्कआउट वीडियो

इस बारे में राव ने आईएएनएस से कहा, "फिलहाल मैं सिर्फ अपने किरदारों के बारे में सोच रहा हूं। लेकिन हां, जब हम प्रवाह के साथ बढ़ते चले जाते हैं तो उसका चिकित्सकीय परिणाम भूल जाते हैं कि इसका असर भी कुछ हो सकता है।"

वहीं अपने करियर की शुरुआत फिटनेस इंस्ट्रक्टर के तौर पर करने वाले शरद केलकर का भी मानना है कि इस पेशे में अलग-अलग फिल्मों के किरदारों के लिए कलाकारों से बहुत कुछ उम्मीद की जाती है।

वहीं नोएडा स्थित एनीटाइम फिटनेस के फिटनेस प्रोफेशनल जसबीर सिंह का कहना है कि उनके यहां आने वाले ज्यादातर लोग सेलिब्रिटी की तरह बॉडी बनाने को लेकर टिप्स लेते हैं।

इस बारे में सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मुझे नहीं लगता कि मशहूर हस्तियों के नक्शेकदम पर चलना, उनके जैसी बॉडी बनाना अच्छी बात है, क्योंकि वह ऐसा फिल्म के किरदार के लिए करते हैं। ऐसे में वह अपने शरीर को लेकर काफी मेहनत करते हैं। ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे कई सारी चीजों का सामना करना पड़ता है, इसमें चोट लगना, बहुत कुछ त्यागना, उचित आहार के साथ दवाओं का सेवन करना पड़ता है।"

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source