आलिया भट्ट ने उठाया 70 किलो वजन, वायरल हुआ डेडलिफ्ट वर्कआउट वीडियो, जानें डेडलिफ्ट्स के फायदे-नुकसान

बॉलिवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस आलिय भट्ट का एक वर्कआउट वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 70 किलो वजन उठाकर डेडलिफ्ट्स करती नजर आ रही हैं। जानें, डेडलिफ्ट्स और इसके फायदों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 14, 2019 9:39 AM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के एक वीडियो को देखकर उनके दोस्त और प्रशंसक दंग रह गए हैं, क्योंकि इस वीडियो में वह 70 किलो वजन उठाती नजर आ रही हैं। यह वजन उनके अपने वजन से भी ज्यादा है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) द्वारा किए गए इस वर्कआउट के दो वीडियोज को फिटनेस और वेलनेस कंपनी सोहफिट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिनमें वह वेट लिफ्टिंग और जम्पिंग करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो का एक कैप्शन भी दिया गया है, जिसकी पहली लाइन है, ''मैं इस स्टार को वह श्रेय दे रहा हूं, जिसकी वह हकदार हैं। जब उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में वर्कआउट करना शुरू किया था तब वह बहुत ज्यादा वेट नहीं उठाती थीं। उन्होंने लगभग नौ महीने पहले पहली बार डेडलिफ्ट ट्राई किया था, तब उस समय हमनें 20lb डम्बल का इस्तेमाल किया था। और कुछ ही सप्ताह पहले आलिया भट्ट ने 50 किलोग्राम वजन उठाया और उसके 5 रेप्स पूरे करने में भी कामयाब रहीं (Alia Bhatt)।''

View this post on Instagram

I’m going to give this star the credit she deserves. When she started off earlier this year - she hadn’t lifted weights too often in her life. It took a while to get her to start enjoying being strong - not skinny - strong! The first time she tried a deadlift, we used one single 20lb dumbbell and that wasn’t even 9 months back. A few weeks back she managed to get in 5 reps at 50 kgs and she rocked it. Today was lifting day and we felt we had the energy to push that weight a little higher. After a few warm up sets she cruised through 3 reps at 60kgs which was a personal best for her anyway (I missed a count and I got the stare). Next, we decided to push it even further and do just 1 rep at 70 kgs - knowing @aliaabhatt she decided to give me 2 for good measure. Love the fact that she just NEVER backs down from what’s put in front of her. New personal best done and now we’re going to try and smash it again, soon. What say? Stay the same @aliaabhatt - we’ve got a lot of work to do. #sohfit #bethebestyou #girlswholift #strongnotskinny

A post shared by SOHFIT (@sohfitofficial) on

आलिया भट्ट ने 50 किलो डेडलिफ्ट्स के 10 सेट पूरे किए और इसके साथ ही 50 बार दो-फुट बॉक्स जंप भी किया।

आलिया भट्ट अब 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर संग नजर आएंगी। इस फंतासी फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। इसके अलावा आलिया अभी 'सड़क 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके निर्देशक उनके पिता महेश भट्ट हैं।

जानें, क्या है डेडलिफ्ट एक्सरसाइज ?

जिम में वर्कआउट करने के दौरान सबसे कॉमन वर्कआउट या एक्सरसाइज है डेडलिफ्ट। अधिकतर सेलिब्रिटिज जिम में डेडलिफ्ट करते नजर आ जाते हैं। आलिया भट्ट इतनी स्लिम-ट्रिम होने के बावजूद ऐसा करके कमला कर दिखाया है। दरअसल, डेडलिफ्ट करने से शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है। इससे पैर, कमर, हाथों की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। डेडलिफ्ट एक्सरसाइज आप डंबल के जरिए भी कर सकते हैं।

deadlift benefits डेडलिफ्ट के फायदे और नुकसान जानें। © Shutterstock

डेडलिफ्ट के फायदे

यह एक प्रभावशाली एक्सरसाइज है। इससे कमर, ग्लूट, हैमस्ट्रिंग और हाथों को मजबूती मिलती है। शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही इसकी ताकत भी बढ़ानी है, तो डेडलिफ्ट से बेहतर कुछ और नहीं। इसके अभ्यास से कमर में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है। हर किसी को अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही वेट उठाना चाहिए।

डेडलिफ्ट को प्रभावशाली बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। डेडलिफ्ट करते समय कंधे, कलाई और बारबेल को एक सीध में रखना जरूरी होता है। बारबेल शरीर से दूर या पास रहेगी तो शरीर को वजन उठाने में अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ेगी, जिससे कम रैप्स लग पाएंगे।

डेडलिफ्ट के होते हैं ये नुकसान

- यह बैक को मजबूत बनाता है, लेकिन इसे करने के दौरान जरा सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसे जब भी करें, ट्रेनर की देखरेख में ही करें।

- अक्सर लोग डेडलिफ्ट को स्क्वाट समझने की गलती कर बैठते हैं। इसे करने के दौरान आपके कूल्हे ऊपर की तरफ हों। हाफ सक्वाट पोजीशन में रहें।

- अक्सर गलत तरीके से करने से लोगों को बैक इंजरी से ज्यादा बाइसेप्स टीयर होता है। ऐसे में डेडलिफ्ट करते समय अपनी हाथों की पोजीशन पर खास ध्यान रखें।

डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए 5 वर्कआउट टिप्स

-आराम से डंबल या वजन को उठाएं, झटके से उठाएंगे तो नसें खिंच सकती हैं। इसके कारण आपको काफी दर्द हो सकता है।

- डेडलिफ्ट करते समय ग्लब्स जरूर पहनें, ताकि ग्रिप मजबूत हो। इससे आप बेहतर तरीके से परफॉर्म भी कर सकते हैं। इसे करते समय यह जानना भी जरूरी है कि बारबेल कहां है वरना एक्सरसाइज खराब हो सकती है।

- वर्कआउट से पहले की स्ट्रेंथ और ताकत को बनाए रखने के लिए लाइट वॉर्मअप करें। हल्के वेट के साथ डेडलिफ्ट करें। इसके साथ वार्मअप करना बेहतर होता है।

इनपुट : (आईएएनएस हिंदी)