Bhagyashree's Birthday: 52 साल की उम्र में रहना है भाग्यश्री की तरह फिट, तो उनके वर्कआउट वीडियो से ले सकती हैं टिप्स

भाग्यश्री आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 52 साल की उम्र में भी वे खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के वर्कआउट जैसे टीआरएक्स पुल अप्स (TRX pull ups), योग और अन्य वर्कआउट करती हैं। आपको भी रहना है 52 वर्ष की उम्र में फिट, तो भाग्यश्री के फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में जानें यहां....

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 23, 2021 2:23 PM IST

Bhagyashree Fitness Secret in Hindi: फिल्म ''मैंने प्यार किया'' की प्यारी और भोली सुमन यानी एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree's Birthday) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज भाग्यश्री 52 वर्ष की हो चुकी हैं। इस उम्र में भी भाग्यश्री बिल्कुल वैसी ही फिट और स्लिम ट्रिम नजर आती हैं, जैसी वे मैंने प्यार किया के दौरान थीं। बॉलीवुड में फिटनेस को लेकर हमेशा से क्रेज रहा है। भाग्यश्री भी अपनी फिटनेस के प्रति काफी सचेत (Bhagyashree fitness) रहती हैं। अक्सर अपने नए-नए फिटेनस वर्कआउट और योग वीडियोज सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। 52 साल की उम्र में खुद को कैसे फिट रखती हैं भाग्यश्री, आप भी उनके फिटनेस वर्कआउट और एक्सरसाइज के वीडियोज देखकर जान सकती हैं...

फिट रहने के लिए भाग्यश्री प्रत्येक दिन खुद को फिजिकली एक्टिव रखती हैं। वे कैप्शन में लिखती हैं, हेल्दी रहना हर दिन का जॉब है। हेल्दी होने का कोई शॉर्टकट नहीं हैं। धीरे-धीरे और हर दिन हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करके ही आप लंबी उम्र तक स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। तो अच्छा खाएं, लगातार खुद को हाइड्रेट रखें, प्रतिदिन एक्सरसाइज करें और भरपूर नींद लें।

उन्होंने टीआरएक्स पुल अप्स करते हुए भी एक वीडियो शेयर किया था। टीआरएक्स पुल अप्स (TRX pull ups) को ट्रिक्स पुल अप्स के नाम से भी जाना जाता है। भाग्यश्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि "सुबह की शुरुआत अच्छी तरह से करे।"

टीआरएक्स पुल अप्स (TRX pull ups) 

टीआरएक्स पुल अप्स (TRX pull ups) कंधों, भुजाओं और अपरबैक की मसल्स को मजबूत बनाता है। अगर आपके हाथों में फैट ज्यादा है, तो टीआरएक्स पुल अप्स (TRX pull ups) कर सकती हैं। इसे करना बेहद आसान होता है।

भाग्यश्री फिटनेस टिप्स (Bhagyashree Fitness Tips in Hindi)

अपनी फिटनेस के लिए भाग्यश्री कई तरह की एक्सरसाइज (Bhagyashree Fitness Secret in Hindi) करती हैं। वे हर दिन योग भी करती हैं। 52 साल की उम्र में फिटनेस के लिए कौन-कौन एक्सरसाइज जरूरी हैं, यह भाग्यश्री से आप भी सीख सकती हैं।

जिद्दी काले धब्बों, पिगमेंटेशन को दूर कर सकता है भाग्यश्री का ये देसी नुस्खा, वीडियो में देखकर सीखें करने का तरीका

श्रद्धा कपूर 32 की होकर भी कैसे दिखती हैं 20 की, जानें फिटनेस का राज.

हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.