• हिंदी

सेलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए लंच करने का परफेक्‍ट टाइम, रहेंगे हरदम फिट

सेलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए लंच करने का परफेक्‍ट टाइम, रहेंगे हरदम फिट
'परफेक्‍ट लंच टाइम' को लेकर रुजुता दिवेकर की सलाह

सेलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर कहती हैं कि लंच सही समय पर करना चाहिए। उन्‍होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए बताया है कि लंच करने का परफेक्‍ट टाइम क्‍या है।

Written by Atul Modi |Updated : February 27, 2021 8:21 PM IST

घर के बड़े बुजुर्गों से आपने जरूर सुना होगा कि 'खाना समय पर खाओ'। कई बार समय पर खाना ना खाने से डांट भी पड़ जाती है। दरअसल समय पर खाना खाने के पीछे कई ऐसे फैक्ट हैं जिसके बारे में हमें नहीं पता होता। परफेक्‍ट लंच टाइम (Perfect Lunch Time) को लेकर सेलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Celebrity Nutritionist Rujuta Diwekar) कहती हैं कि निश्चित समय पर भोजन करना सेहत को हेल्‍दी रखने के लिए जरूरी होता है। क्योंकि हमारे शरीर को हर चीज की आदत होती है अगर आपने एक बार कोई रूटीन फॉलो कर लिया है तो उसे बरकरार रखना जरूरी होता है। ताकि शरीर पर कोई बुरा असर न पड़े और आपका स्वास्थ्य हरदम ठीक रहे।

लंच टाइम को लेकर रुजुता दिवेकर की सलाह

रुजुता दिवेकर एक जानी मानी पोषण विशेषज्ञ (Nutritionist) हैं, जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। उनकी बताइ डाइट बिल्कुल नेचुरल होती है और फायदेमंद भी। रुजुता दिवेकर हमेशा सही समय पर खाना खाने की सलाह देती हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने लंच करने का सही समय बताया है साथ ही अगर आप लंच स्किप कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में वैकल्पिक तौर पर आपको क्या खाना चाहिए इसकी भी जानकारी दी है।

लंच करने का सही समय क्या है?

अधिकांश लोग दोपहर का भोजन स्किप (छोड़ देना) कर देते हैं, तो वहीं कुछ लोगों का लंच टाइम फिक्‍स नहीं होता है। जबकि ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि ऐसा करने से आप कई प्रकार की पेट की समस्‍याओं और शारीरिक परेशानियों से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में सही समय पर लंच करना महत्‍वपूर्ण होता है।

Also Read

More News

Celebrity Nutritionist Rujuta Diwekar के मुताबिक, खाना खाने का सही समय सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे है। लंच करने का परफेक्ट टाइम यही होता है। अगर इसके बाद आप लंच करते हैं तो यह सही नहीं है। कोशिश करें कि आप इसी समय पर अपना लंच करें। अगर आप व्यस्तता के चलते या भोजन की उपलब्धता ना होने के कारण लंच नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे वक्त में आप केला या अन्य कोई लाइट फ्रूट खा सकते हैं। इससे आप सिर दर्द, पेट दर्द, अपच, पेट में गैस बनना और मूड स्विंग होने वाली समस्‍याओं से बच सकेंगे। इसके बाद जब भी समय मिले तुरंत खाना खा लें।