... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : May 20, 2019 12:25 PM IST
तापसी फिल्मों में जिस तरह के एक्शन सीन्स करती हैं वो उनके फिटनेस को दर्शाता है। डाइट और वर्कआउट को लेकर तापसी क्या करती हैं यह हर कोई जानना चाहता है। तो देर कैसी आइए जानते हैं तापसी पन्नू का डाइट और फिटनेस प्लान जो उनको इतना फिट बनाता है। @taapsee
तापसी पन्नू अपनी फिटनेस और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। पिंक और मनमर्जियां से नाम कमाने वाली तापसी अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत करती हैं। तापसी फिल्मों में जिस तरह के एक्शन सीन्स करती हैं वो उनके फिटनेस को दर्शाता है। डाइट और वर्कआउट को लेकर तापसी क्या करती हैं यह हर कोई जानना चाहता है। तो देर कैसी आइए जानते हैं तापसी पन्नू का डाइट और फिटनेस प्लान जो उनको इतना फिट बनाता है।
जब फिटनेस की बात आती है तो अक्सर लोग यह सोचते हैं कि जिम जाना पड़ेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं तापसी पन्नू जिम के अलावा खेल पर ज्यादा ध्यान देती हैं। तापसी का मानना है कि वर्कआउट के साथ खेल खेलना भी जरूरी है। तापसी पन्नू क्रिकेट, फुटबाल और स्कवैश खेलना पसंद करती हैं। अपनी फिटनेस के लिए वो रोजाना आधा घंटा स्क्वैस खेलती हैं।
तापसी जिम में कौन सी एक्सरसाइज करती हैं
जिम में सेलेब्रिटी कौन सी एक्सरसाइज करते हैं यह हर कोई जनना चाहता है। तो हम आपको बता रहे हैं तापसी पन्नू के प्रिय एक्सरसाइज कौन से हैं। डेली रूटीन में कार्डियो एक्सरसाइज, रनिंग, जंप्स, पुश अप्स और साइकलिंग करती हैं। तापसी इन सबके अलावा वेट ट्रेनिंग और तैरना भी शामिल करती हैं।
सेलेब्रिटी अपने खाने में किन चीजों को शामिल करते हैं इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। तापसी भी अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देती हैं। सुबह की शुरुआत पानी पीने के साथ करती हैं और इसके बाद कुछ ड्राइ फ्रूट्स जैसे बादाम और अखरोट खाती हैं।
ब्रेकफास्ट में ज्यादातर अंडे, ओट्स और फल को ही शामिल करती हैं। दोपहर के खाने में घर पर बने सादे खाने को ही शामिल करती हैं।
दोपहर में वो रोटी, सब्जी, सलाद और थोड़ा सा चावल खाती हैं। रात के खाने में ग्रिल्ड फिश या सूप के अलावा मिक्स वेजिटेबल खाना पसंद करती हैं।
View this post on InstagramSlipping in the right shoe :) At @skechersindia 90th store opening in Gurugram :) @devs213
अपनी फिटनेस और फिगर को लेकर सतर्क रहने वाली तापसी दिनभर में तरल पदार्थों को जरूर शामिल करती हैं। दिन में कई बार पानी पीने के साथ दूध और जूस को भी शामिल करती हैं। वर्कआउट के समय थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक से काम करता है।
तापसी पन्नू: वेस्टर्न और इंडियन ड्रेसेज का फ्यूजन अच्छा लगता है।
तापसी पन्नू अपने आपको शराब और सिगरेट से दूर रखती हैं। शराब और सिगरेट सेहत के साथ फिटनेस लेवल भी खराब करती है। तापसी का मानना है कि नशे से इंसान को दूर रहना चाहिए। किसी भी प्रकार का नशा शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है।
मलाइका अरोड़ा आजकल नये तरह का योग कर रही हैं, जानें इसके क्या हैं फायदे।