Covishield और हार्ट अटैक पर बोले श्रेयस तलपड़े, कहा वैक्सीन लेने से पहले सबकुछ था नॉर्मल..

एक इंटरव्यू में श्रेयस ने कहा कि मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि कोविड वैक्सीन और मुझे आया हार्ट अटैक एक-दूसरे से जुड़े हुए नहीं है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 6, 2024 5:25 PM IST

Shreyas Talpade On Covishied Side Effects: अभिनेता श्रेयस तलपड़े को कुछ महीने पहले ही हार्ट अटैक (Shreyas Talpade Haert Attcak) आया था जिसके बाद उन्हें एंजियोप्लास्टी की गयी है। हार्ट अटैक के कारण पर बात करते हुए श्रेयस ने कहा कि, उन्हें कोविड की वैक्सीन लगवाने के बाद ही दिल का दौरा पड़ा है। इसीलिए, उन्हें लगता है कि हार्ट अटैक और कोविड वैक्सीन के बीच कुछ ना कुछ संबंध है।

श्रेयस ने लहरें को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि कोविड वैक्सीन और मेरी तबियत एक-दूसरे से जुड़े हुए नहीं है। श्रेयस ने कहा जो कुछ भी हुआ उससे वो बहुत ज्यादा डर गए थे।

हार्ट अटैक के लिए कोविशील्ड को जिम्मेदार मानते हैं श्रेयस ?

बता दें कि, भारत में लोगों को जो कोविड वैक्सीन लगायी गयी वह  कोविशील्ड (Covishield) बीते कई दिनों से विवादों में हैं। कोविशील्ड बनाने वाली कम्पनी एस्ट्राजेनेका (Astrazeneca) ने यह बात स्वीकार की है कि कोविशील्ड का टीका लेने के बाद ब्लड क्लॉटिंगजैसे साइड-इफेक्ट्स देखे गए हैं। (Covishield side effects)

कोविड वैक्सीन पर श्रेयस तलपड़े को शक

अभिनेता ने कहा कि उन्हें स्मोकिंग की आदत नहीं है और वे कभी-कभार ही अल्कोहल लेते हैं। साथ ही डाइट और एक्सरसाइज पर भी वे पूरा ध्यान देते हैं। ऐसे में हार्ट अटैक आने से वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि, मैं तम्बाकू और शराब से दूर रहता हूं। हार्ट अटैक आने से कुछ समय पहले मेरा कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई  था लेकिन मुझे बताया गया था कि यह आजकल कोलेस्ट्रॉल का यह लेवल नॉर्मल (Normal Cholestrol Level) है। मुझे दवाएं भी दी गयीं थीं और उससे मेरा कोलेस्ट्रॉल लेवल कम भी हो रहा था।

वैक्सीन लगवाने के बाद हुईं ये प्रॉब्लम्स

अभिनेता का कहना है कि मुझे डायबिटीज (Diabetes) या हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) जैसी बीमारियां भी नहीं हैं जिन्हें आमतौर पर हार्ट अटैक का कारण (causes of hearth attack) माना जाता है। साथ ही मैं अपनी हेल्थ को लेकर सभी तरह की सावधानियां बरतता हूं। उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद मुझे बहुत अधिक थकान और कमजोरी महसूस होने लगी।  इसीलिए, मैं यह कह रहा हूं कि हार्ट अटैक आने के पीछे कोविड संक्रमण (Covid-19 Infection) या वैक्सीन (covid vaccine and heart attack) दोनों में से कोई एक कारण हो सकता है।

श्रेयस का कहना है कि मैं इस मामले में और जांच-पड़ताल करना चाहूंगा क्योंकि हमें नहीं पता कि वैक्सीन के साथ हमारे शरीर में क्या इंजेक्ट किया गया है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.