96 किलो की सारा अली खान कैसे हो गई स्लीम? वीडियो देख आप सेट करें अपना फिटनेस गोल

फिल्मों में आने से पहले सारा अली खान का वजन करीब 96 किलो था, लेकिन फिल्मी पर्दे पर आने के लिए सारा ने अपने फिटनेस को लेकर काफी मेहनत की और आज आप उनकी मेहनत को फिल्में में बखूबी ढंग से देख सकते हैं। आज जन्मदिन के मौके पर सारा अली खान के कुछ एक्सरसाइज और फिटनेस वीडियो (Sara Ali Khan Fitness Videos) देखते हैं, जिससे आपको भी फिट रहने की प्रेरणा मिल सकती है-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 12, 2020 3:54 PM IST

Sara Ali Khan Fitness Videos : सारा अली खान आज अपना 25वां जन्मदिन (Sara Ali Khan Birthday) मना रही हैं। वह बॉलीवुज की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। इनकी पहली फिल्म केदारनाथ 2018 में रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 2018 में ही सारा अली खान की सिम्बा रिलीज हुई, जिसमें इनकी एक्टिव को काफी पसंद भी किया गया। साला अली खान ने अपने जबरदस्त परफोमेंस ने काफी सफलता शामिल की। फिल्मों में आने से पहले सारा अली खान का वजन करीब 96 किलो था, लेकिन फिल्मी पर्दे पर आने के लिए सारा ने अपने फिटनेस को लेकर काफी मेहनत की और आज आप उनकी मेहनत को फिल्में में बखूबी ढंग से देख सकते हैं। आज जन्मदिन के मौके पर सारा अली खान के कुछ एक्सरसाइज और फिटनेस वीडियो (Sara Ali Khan Fitness Videos) देखते हैं, जिससे आपको भी फिट रहने की प्रेरणा मिल सकती है-

सारा अली खान वर्कआउट (Sara Ali Khan’s Workout)

बॉलीवुड की एक्ट्रेस सारा अली खान अपने वर्कआउट रुटीन में ज्यादातर वेट ट्रेनिंग, पाइलेट्स और कई तरह के हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) एक्सरसाइज  शामिल करती हैं। ये सभी एक्सरसाइद शरीर के फैट को कम करने में उनकी मदद करता है। इसके असाला कार्यात्मक प्रशिक्षण और किकबॉक्सिंग भी उनके एक्सरसाइज रुटीन का हिस्सा है।

पिलेट्स रिफॉर्मर मशीन पर अलग-अलग तरह के प्रैक्टिस कर सिम्बा अभिनेत्री ने चिशुल कोर विकसित किया है। लॉकडाउन के दौरान भी सारा अली खान तबाता (Tabata) एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख रही हैं। वे रोजाना इसका आठ राउंड करती हैं। प्रत्येक राउंड 20 सेकंड में कंप्लीट करती हैं, जिसके बाद वे 10 सेकंड आराम करके अगले राउंड को करती हैं। हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) एक्सरसाइज करने से उनका हार्ड बीट और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वेट लॉस करने में काफी मदद मिलती है। स्ट्रेस और मानसिक समस्याओं के लिए भी तबाता एक्सरसाइज बहुत ही अच्छा माना जाता है। सारा अली खान का फिटनेस सीक्रेट जानने के लिए देखिए उनके ये वीडियोज (Sara Ali Khan Fitness Videos)-

View this post on Instagram

It’s the weekend... time for my kind of punch @pumaindia @dr.siddhant.bhargava

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source