साइना नेहवाल फिटनेस के लिए अपनाती हैं यह डाइट व वर्कआउट प्लान

भारत की उन खिलाड़ियों में शामिल हैं साइना नेहवाल जो सबसे महंगे विज्ञापन करते हैं। वो फिटनेस के लिए काफी मेहनत करती हैं वो फिट होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हैं। अपनी डाइट पर भी वो विशेष ध्यान देती हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : May 19, 2019 11:47 AM IST

साइना नेहवाल भारत का बैडमिंटन में नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी हैं। पद्मश्री और खेल का सबसे बड़ा राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार भी पा चुकी हैं। भारत की उन खिलाड़ियों में शामिल हैं साइना नेहवाल जो सबसे महंगे विज्ञापन करते हैं। वो फिटनेस के लिए काफी मेहनत करती हैं वो फिट होने के साथ-साथ खूबसूरत भी हैं। अपनी डाइट पर भी वो विशेष ध्यान देती हैं।

अपनी फिटनेस के लिए साइना नेहवाल वर्कआउट के साथ-साथ योग भी करती हैं। मानसिक शांति के लिए ध्यान भी लगाती हैं। आइए जानते हैं साइना नेहवाल के फिटनेस मंत्र और डेली डाइट के बारे में ...

Saina Nehwal Diet Plan

साइना नेहवाल का डाइट प्लान 

नाश्ते के महत्व को देखते हुए वो कभी भी अपना ब्रेकफास्ट नहीं छोड़ती हैं।

ज्यादातर सुबह के नास्ते में साइना अंडे को शामिल करती हैं। अंडे से उन्हें पूरे दिन की एनर्जी मिलती है।

दोपहर के खाने में साइना उबले हुए खाने को शामिल करती हैं। खाने के पहले सलाज जरूर खाती हैं।

रात के डिनर में भी उबली हुयी सब्जियों के साथ अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करती हैं।

रात में खाने का टाइम साइना ने फिक्स करके रखा है। शाम 7ः30 से 8 बजे तक डिनर कर लेती हैं।

सायना नेहवाल जैसी फिटनेस के लिए परिणीति चोपड़ा ने अपनाया यह डाइट प्लान। 

Saina Nehwal Workout and Exercise

वर्कआउट और एक्सरसाइज 

साइना नेहवाल का फिटनेस मंत्र है रुटीन को कभी भी छोड़ना नहीं।

वो मिलिट्री प्रेस की प्रैक्टिस रोजाना करती हैं।

जम्पिंग एक्सरसाइज वो रोजाना करती हैं।

स्टेमिना बढ़ाने के लिए वो क्रंचेज, पुशअप्स जैसे वर्कआउट करती हैं।

पैरों और उंगलियों की मजबूत करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करती हैं।

रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करती हैं। आप इस वीडियो के माध्यम से उनके प्लैंक एक्सरसाइज को देख सकते हैं।

साइना नेहवाल अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से एक्सरसाइज और डाइट का चयन करती हैं। साइना हमेशा इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनका लाइफस्टाइल हमेशा संतुलित रहे।

हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source