Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

करिश्मा कपूर के ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहते हैं तो उनका ये डाइट प्लान भी जानना पड़ेगा

करिश्मा कपूर ब्यूटी सीक्रेट्स (karisma kapoor beauty secrets) जानने के लिए उनके डाइट प्लान के बारे में जानना जरूरी है. करिश्मा कपूर की उम्र (karisma kapoor age) 45 साल है. लेकिन वो आज भी 30 साल की लगती हैं. करिश्मा कपूर का डाइट प्लान (karisma kapoor Diet Plan) फिटनेस के साथ हेल्दी स्किन के लिए भी अच्छा होता है. करिश्मा कपूर फिटनेस टिप्स. को अपना कर आप भी खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं.

करिश्मा कपूर के ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहते हैं तो उनका ये डाइट प्लान भी जानना पड़ेगा

Written by akhilesh dwivedi |Updated : November 29, 2019 7:06 PM IST

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री रहीं हैं जो अपनी अदा और सुंदरता दोनों में नाम कमाया है. आजकल वो खबरों में अपने कमबैक को लेकर हैं. करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी करने के बाद बहुत कम फिल्मों में काम किया. दिल लगाने की सजा तो न दोगे तुम गाना आज भी करिश्मा कपूर के नाम से सर्च किया जाता है. करिश्मा कपूर की आयु 45 साल की है लेकिन दिखने में अभी भी वो 30 की लगती हैं. खूबसूरत और जवां बने रहने के ब्यूटी टिप्स अगर किसी से सीखा जा सकता है, तो वो करिश्मा कपूर ही हैं. बेहतर त्वचा की देखभाल के लिए करिश्मा कपूर अपनी फिटनेस और डाइट प्लान पर विशेष ध्यान देती है. अगर आप भी करिश्मा कपूर की तरह सुंदर त्वचा की चाहत रखती हैं, तो उनके डाइट टिप्स के बारे में जरूर जानें.

ग्लोइंग स्किन के लिए बैरीज

actress karishma kapoor beauty secrets

हेल्दी स्किन के लिए बैरीज का सेवन लाभदायक होता है. करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह बताती हैं कि वो ब्रेकफास्ट में बैरीज खाती हैं. बैरीज को सुपरफूड कहा जाता है. स्किन केयर के लिए जरूरी पोषक तत्व फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवेनॉएड्स पाये जाते हैं. डाइट में बैरीज को शामिल करने से हेल्दी स्किन के साथ हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहता है.

Also Read

More News

ब्रेकफास्ट में ग्रेपफ्रूट

View this post on Instagram

#mymorningbreakfast🍴😋#grapefruit#healthystart

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

एंटी एजिंग फूड के बारे में तो आप पढ़ते ही रहते हैं. करिश्मा कपूर की चमकती त्वचा का राज भी ग्रेपफ्रूट मे छिपा है. ग्रेप फ्रूट्स में लाइकोपिन पाया जाता है, जो एंटीऑक्टीडेंट है. एजिंग के असर को कम करने में ग्रेप फ्रूट्स फायदेमंद होता है. ग्रेपफ्रूट्स में विटामिन सी भी पाया जाता है. ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी होता है.

डेली डाइट में बादाम व दलिया

View this post on Instagram

🍴#colourfulbreakfast#healthybreakfast😋

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

डाइट टिप्स में आप दलिया और बादाम के फायदे पढ़ते रहते हैं. करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दलिया शेयर की हैं, दलिया में बादाम भी है. दलिया जहां शरीर को पोषण देता है वहीं बादाम स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करता है.

त्वचा की देखभाल के लिए तरबूज

View this post on Instagram

#breakfastlove❤️#watermellon#hearts

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

शरीर को हाइड्रेट रखने और त्वचा की सफाई के लिए तरबूज का सेवन फायदेमंद होता है. तरबूज में पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है. स्किन की सफाई के लिए तरबूज का सेवन फायदेमंद होता है.

झुर्रियों से बचने के लिए फाइबर फूड चिया सीड्स

View this post on Instagram

My morning healthy treat😋#yummy#homemade#chiaseeds#almondmilk#appplepuree#mixednuts

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

वजन को कंट्रोल में रखने के लिए करिश्मा कपूर चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करती हैं. शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने के लिए भी चिया सीड्स का सेवन फायदेमंद होते हैं. चिया सीड्स में फाइबर और फैटी एसिड पाया जाता है जो पोषण के साथ त्वचा को झुर्रियों से बचाता है.

दिशा पटानी के सेक्सी फिगर का राज हैं ये 4 वर्कआउट.

मलाइका अरोड़ा फिटनेस टिप्स.

सारा अली खान ब्यूटी एंड मेकअप टिप्स

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

काजोल के ब्यूटी सीक्रेट्स जो उनके लुक के साथ स्किन कलर को बदलने में की मदद.

About the Author

... Read More