पहले से ज्यादा ग्लो करने लगी हैं करीना कपूर खान, जानें उनका कम्प्लीट लाइस्टाइल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी शानदार एक्टिंग के साथ ही अपने ड्रेसिंग सेंस और फ्लॉलेस स्किन को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। करीना कपूर एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं और अपने दूसरे बेबी का इंतजार वो खुद और उनका परिवार बेसब्री से कर रहा है। करीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसकी खूब तारीफें हो रही हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 18, 2020 11:51 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी शानदार एक्टिंग के साथ ही अपने ड्रेसिंग सेंस और फ्लॉलेस स्किन को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। करीना कपूर एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं और अपने दूसरे बेबी का इंतजार वो खुद और उनका परिवार बेसब्री से कर रहा है। करीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसकी खूब तारीफें हो रही हैं। हर कोई करीना की ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन का सीक्रेट जानना चाहता है। हालांकि यह तो सच है कि सेलिब्रेटी का लाइफस्टाइल एक आम आदमी की तुलना में बहुत अलग होता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सेलेब्स की तरह ही आम आदमी भी कर सकता है। और वह है बेलैंस डाइट और एक्सरसाइज। आज हम आपको करीना कपूर खान की सुबह से लेकर शाम तक की डाइट बता रहे हैं। साथ ही आपको उनका वर्कआउट रूटीन भी बताएंगे। इससे प्रेरित होकर आप भी इन्हें अपना सकते हैं।

करीना कपूर का वर्कआउट प्लान

1. पहले दिन एक्ट्रेस वॉक करती हैं या 20 मिनट तक ट्रेडमिल पर दौड़ती हैं। दिवेकर कहती हैं कि इस दौरान वह अपनी स्पीड पर फोकस करती हैं।

2. दूसरे दिन वह योगा रूटीन को फॉलो करती हैं।

3. तीसरे दिन वह बआराम करती हैं और खुद को रिकवर करती हैं।

Kareena Kapoor Khan

4. फिर चौथे दिन वह घर पर ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वर्कआउट करती हैं।

5. पांचवे दिन वह फिर से 40 मिनट के लिए ट्रेडमिल पर दौड़ती हैं। इस समय वह एक स्थिर गति होने पर ध्यान केंद्रित करती हैं।

6. छह दिन करीना स्ट्रॉंग योगा करती हैं या कोर वर्कआउट करती हैं।

7. फिर सातवें दिन वह आराम करती हैं और खुद को रिकवर करती हैं।

करीना कपूर का डाइट प्लान

1. बेबो अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम या केले के साथ करती हैं। करीना की डाइटीशियन रुजुता दिवाकर का कहना है कि इसे वह सुबह 9 या 10 बजे के आसपास लेती हैं।

2. इसके बाद बेबो एक्सरसाइज करती हैं।

3. दोपहर 12 बजे के आसपास, वह पापड़ के साथ दही चावल या पनीर की सब्ज़ी और दाल के साथ चपाती खाती हैं।

4. लगभग 2-3 बजे, एक छोटा कटोरा या पपीता, मुट्ठी भर मूंगफली, पनीर का टुकड़ा या घी में भुने हुए मखाना का सेवन करती हैं।

5. दिन की चौथी डाइट वह शाम 5 या 6 बजे के आसपास लेती हैं। जिसमें वह एक गिलास मैंगो मिल्कशेक या एक कटोरी लीची या कुछ चिवड़ा लेती हैं।

6. वह रात 8 बजे के आसपास डिनर करती हैं। जिसमें वह वेज पुलाव के साथ रायता या पालक और पुदीने की रोटी के साथ के साथ बूंदी का रायता लेती हैं। कभी कभी बेबो डिनर में दाल चावल और सब्जी भी लेती हैं।

7. करीना रात के वक्त जायफल के साथ एक कप हल्दी वाला दूध लेती हैं। यदि उन्हें इस वक्त भूख लगती है तो वह फ्रेश फ्रूट या दही में किशमिश व काजू डालकर लेती हैं या नींबू पानी, नारियल पानी और कालानमक व हींग डालकर छाछ भी लेना पसंद करती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source