काजोल के ब्यूटी सीक्रेट्स जो उनके लुक के साथ स्किन कलर को बदलने में की मदद

काजोल के ब्यूटी सीक्रेट्स बारे में लोग सबसे ज्यादा सर्च करते हैं. क्योंकि काजोल ने अपनी स्किन केयर में ऐसा कुछ खास ब्यूटी सीक्रेट्स अपनाया है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है. काजोल ने अपनी लाइफस्टाइल और स्किन केयर टिप्स से लोगों को आकर्षित किया है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 2, 2019 4:19 PM IST

हिंदी सिनेमा में काजोल एक ऐसा नाम है जो हर किसी को लुभाता है. काजोल फिल्म जगत में जब आयी थीं तो कई फिल्म क्रिटिक्स मानते थे कि उनके पास वो सुंदरता नहीं है जो सिनेमा में ज्यादा समय तक रह सकें. लेकिन काजोल ने अपनी खुबसुरती में साल दर साल निखार भी लाया और एक अलग दर्जा भी बनाया. आज के समय में काजोल की खुबसुरती के चर्चे होते हैं. अगर आप गुगल की बात करें तो काजोल ब्यूटी सीक्रेट्स (Kajol Beauty Secrets) का सर्च बहुत ज्यादा देखा जाता है. काजोल ने अपनी खुबसुरती के लिए कौन से बदलाव किये इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए. आइए जानते हैं कालोज ब्यूटी सीक्रेट्स के साथ उनके ब्यूटी टिप्स के बारे में....

काजोल ब्यूटी सीक्रेट्स 

Kajol Beauty Secrets and Skin care tips in hindi

फिल्मों में आजकल काजोल बहुत कम काम करती हैं, लेकिन उनके ब्यूटी सीक्रेट्स की चर्चा हमेशा रहती है. काजोल ने अपनी सुंदरता के लिए खान-पान, लाइफस्टाइल में कई तरह के प्रयोग किये हैं.

  • रात को सोने से पहले स्किन की सफाई
  • सुबह नहाने के बाद स्किन की क्लीनजिंग
  • पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ व पानी का सेवन
  • बाहर निकलने पर स्किन के विशेष देखभाल

Kajol Beauty Secrets and Skin care tips

  1. काजोल के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स आती रहती हैं. उनके अनुसार वो रात को सोने से पहले अपनी स्किन की सफाई जरूर करती है. काजोल का कहना है कि वो कभी भी अपने मेकअप को साफ करना नहीं भूलती हैं. सोने से पहले काजोल नाइट क्रीम जरूर लगाती हैं.
  2. दिन में स्किन केयर के लिए काजोल नहाने के बाद स्किन की क्लींजिंग जरूर करती हैं. काजोल ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताती हैं कि दिन में नहाने के बाद स्किन की क्लींजिंग करने के बाद मॉश्चराइजर लगाना जरूरी है. स्किन को टोन करने के लिए टोनर का इस्तेमाल करती हैं. इन दोनों कामों से स्किन की नमी बनी रहती है और त्वचा कई घंटों तक तरोताजा दिखाई देती है.
  3. काजोल के बारे में एक और मीडिया रिपोर्ट मिलती है कि वो कितनी ही व्यस्त हों लेकिन तरल पदार्थों के साथ पानी पीना नहीं भूलती हैं. स्किन में ग्लो के लिए पानी और तरल पदार्थों की जरूरत होती है. यह काजोल ब्यूटी सीक्रेट्स का सबसे बड़ा राज है.
  4. बाहर निकलने पर त्वचा की देखभाल जरूरी हो जाती है. काजोल भी बाहर निकलने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं. काजोल का कहना है कि धूप की वजह से स्किन में टैनिंग की समस्या से बचने के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी होता है.

Sangeeta Bijlani की खूबसूरती का राज क्या है ?

तापसी पन्नू की फिटनेस के डाइट व वर्कआउट के 5 राज.

जाह्नवी कपूर का स्पेशल पुश अप्स वीडियो, जानें फायदे व करने का सही तरीका.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source