
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 6, 2019 1:59 PM IST
Leg press is one of the simplest exercises that you can perform in a gym. This is why people often over-do it and then suffer from cramps © Instagram/vicky kaushal
फिल्म 'मसान'' से लेकर ''उरी'' तक अपनी अभिनय क्षमता से लोगों को प्रभावित कर चुके हैं एक्टर विकी कौशल। वे जितनी दमदार एक्टिंग करते हैं, उतनी ही दमदार उनकी फिजिक है। उनकी यह पर्सनैलिटी और बेहतर बॉडी यूं ही नहीं बनी है। विकी इसके लिए जिम में घंटों मेहनत भी करते हैं। वे अपने वर्कआउट और फिटनेस शेड्यूल पर काफी ध्यान देते हैं।
वर्कआउट करने के पीछे मकसद
विकी कौशल वर्कआउट सिर्फ मशल्स, चेस्ट और एब्स बनाने के लिए कभी नहीं करते हैं। उनके वर्कआउट का मतलब है कि वे पूरे शरीर पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स, उन्हें हर दिन घंटों वर्कआउट करते देख सकते हैं।
जानें उनका फिटनेस शेड्यूल
विकी अपनी मांसपेशियों को दृढ़ और मजबूत बनाने के लिए कई तरह के वर्कआउट करते हैं। पुल-अप्स करते हुआ आपने उनके कई वीडियो देखे होंगे। यह एक स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग का रूप है। पुल-अप्स एक बहु-संयुक्त मूवमेंट है, जिसमें कलाई, कोहनी, कंधे और बाईसेप्स शामिल हैं। यौगिक अभ्यास जैसे पुल-अप और तंत्रिका-तंत्र मांसपेशियों के बीच संबंध को मजबूती देता है। पुल-अप भविष्य में होने वाली पीठ दर्द की संभावना को कम करता है और किसी गंभीर चोट को रोकने से बचाता है। पीठ को मजबूत करना और मासंपेशियों की हालत में सुधार होता है।
कार्डियो के लिए लगाते हैं दौड़
बेस्ट कॉर्डियो एक्सरसाइज के लिए वे ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं। वे अक्सर दौ़ड़ने के लिए वार्मिंग या स्ट्रेचिंग करते हैं। दौड़ना स्वस्थ शरीर और दिल के लिए सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है। इसे हर कोई कर सकता है। यह व्यायाम का सबसे सरल और आसान रूप है। फिटनेस स्तर के आधार पर दौड़ने की गति व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग हो सकती है। अध्ययन से पता चला है कि ट्रेडमिल पर दौड़ने से स्ट्रोक, कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियां कम होती हैं। हड्डियां कमजोर न हों, इसलिए दौड़ना जरूरी है।
बैटल रोप
बैटल रोप ट्रेनिंग का अभ्यास भी विकी कौशल खूब करते हैं। इस ट्रेनिंग में हवा को तेज करने के लिए अच्छी ताकत और मजबूत पकड़ की आवश्यकता होती है। इसके अभ्यास से कंधे, मांसपेशियों, कूल्हों, ग्रिप, पैर और एड़ियों की गतिशीलता में सुधार होता है।