
Also Read
दाढ़ी रखने का फैशन इन दिनों काफी ज़्यादा है और ऐसा लगता है कि यह कुछ दिनों तक यूं ही ट्रेंड में रहेगा। दाढ़ी के साथ वही चेहरे अच्छे लगते हैं जिनकी दाढ़ी की अच्छी तरह देखभाल की जाती है या जो वेल-ग्रूम्ड होते हैं, और इस तरह दाढ़ीवाले लुक से आप सभी को आकर्षित कर सकते हैं। भारत में पुरुषों के लिए ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स बनानेवाली कंपनी, रॉ नेचर के को-फाउंडर, मोहित सक्सेना बता रहे हैं 2017 के बेस्ट बिअर्ड ट्रेंड्स के बारे में और साथ ही वो बता रहे हैं कि किस भारतीय सेलिब्रिटी ने अपनी दाढ़ी से खींचा सबका ध्यान अपनी तरफ।
बोल्ड एंड थिक- यह दाढ़ी की एक ऐसी स्टाइल है जिसे 'मर्दाना' माना जाता है। हां बस इसे सही तरीके से संभालना पड़ता है। बोल्ड एंड थिक बिअर्ड लुक के लिए आपको अपने साइडबर्न (कान के पास वाले बाल) को दाढ़ी में मिला देना चाहिए। इसे रेग्युलर ट्रिम भी करें।
Morning everyone, my day has started. What are you guys upto ? 😊 pic.twitter.com/qC3ImYzAjo
— Virat Kohli (@imVkohli) November 29, 2017
पतली दाढ़ी - यह सबसे छोटी दाढ़ी वाला ट्रेंड है। लुक को बनाए रखने के लिए आपको अपने साइडबर्न को नीचे की तरफ पतला करना होगा और दाढ़ी का मुख्य हिस्सा हल्का रखना होगा। मूंछों को भी ठीक से ट्रिम करने की ज़रूरत होगी।
Today is #WorldHelloDay#Nov21 Spread some love & smile ☺☺☺#Namaste to everyone 😎😎😍#Hello#RanbirKapoor😘😘😘 @RanbirKapoorFC@iamvishakha_@Ranbir_Srkpic.twitter.com/rD75KvjQk1 — Chinchu RK💗 YJHD (@Rkgirl_chinchu) November 21, 2017
छोटी दाढ़ी और तराशी हुई मूंछें- इस लुक के लिए, दाढ़ी आपके जबडे या जॉलाइन के नीचे तक होनी चाहिए और पतली साइडबर्न इसमें शामिल होनी चाहिए। मूंछें उल्टे यू (U) के आकार में बढ़ाएं। दाढ़ी को बारीकी से ट्रिम करें।
⭐️ #FridayFeelingpic.twitter.com/KCWeTgJEMi
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 17, 2017
दाढ़ी की देखभाल कैसे करें
1) हमेशा अपनी दाढ़ी को अपने चेहरे के आकार से मेल खाने दें।
2) साधारण ट्रिम के लिए एक अच्छी क्वालिटी वाला ट्रिमर खरीदें।
3) अपने दाढ़ी को हर हफ्ते कई बार अच्छे बिअर्ड वॉश से साफ़ करें।
4) दाढ़ी को मेंटेंन करने के लिए बिअर्ड ऑयल नियमित रूप से लगाएं।
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत: Twitter/@imVkohli, Twitter/@Rkgirl_chinchu, Twitter/@RanveerOfficial, Facebook/AbhishekBachchan.