भारत में होने वाली एक चैथाई मौतों का कारण कार्डियोवैस्कुलर रोग

भारत में होने वाली एक चैथाई मौतों का कारण कार्डियोवैस्कुलर रोग है। इस्केमिक हार्ट डिजीज एवं स्ट्रोक भारत में कार्डियोेवैस्कुलर मौतों का मुख्य कारण हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 27, 2019 6:29 PM IST

11वें एशिया पेसिफिक वैस्कुलर इंटरवेंशन कोर्स (एपीवीआईसी) के लिए मंच तैयार करते हुए, डाॅ. (प्रोफेसर) एन.एन. खन्ना, सीनियर कन्सलटेन्ट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी एवं वैस्कुलर इंटरवेंशन्स, इन्द्रप्रस्थ अपोलो हाॅस्प्टिल्स ने आज देश में कार्डियोवैस्कुलर रोगों (सीवीडी/कार्डियोवैस्कुलर डिजीज) पर रोशनी डाली। उन्होंने हाल ही हुए इनोवेशन्स के बारे में भी बताया जो रोग के बोझ को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

भारत में होने वाली एक चैथाई मौतों का कारण कार्डियोवैस्कुलर रोग

डाॅ. खन्ना ने बताया, ‘‘एपीवीआईसी के 11वें चैप्टर में दुनिया भर से प्रख्यात चिकित्सक हिस्सा लेंगे। इस साल देश में कार्डियोवैस्कुलर रोगों के बढ़ते मामलों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार, भारत में होने वाली एक चैथाई मौतों का कारण कार्डियोवैस्कुलर रोग ही हैं। वास्तव में भारत में 1,00,000 की आबादी पर 272 मौतें सीवीडी के कारण होती हैं। यह दर विश्वस्तरीय औसत 235 की तुलना में बहुत अधिक है।

जानें, कार्डियोवैस्कुलर हार्ट डिजीज क्या है और कैसे करें इससे अपना बचाव

इस्केमिक हार्ट डिजीज क्या है

इस्केमिक हार्ट डिजीज और स्ट्रोक भारत में सीवीडी के कारण होने वाली 83 फीसदी मौतों का कारण हैं। ये रोग अमीर एवं गरीब दोनों वर्गों को प्रभावित करते हैं। युरोपीय समकक्षों की तुलना में कार्डियोवैस्कुलर रोग भारतीयों को जीवन के सबसे उत्पादक वर्षों में प्रभावित करते हैं। डाॅ. खन्ना ने पिछले कुछ दशकों के दौरान देश में आईएचडी के बढ़ने मामलों पर चिंता जताते हुए कहा, ‘‘शहरी भारत में 1960 में आईएचडी की दर 2 फीसदी थी, जो 2013 तक 7 गुना बढ़कर 14 फीसदी हो गई।

दिल के मरीजों के लिए डायट चार्ट, रोज करें फॉलो हेल्दी रहेगा हार्ट

इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में यह 1970 में 1.7 फीसदी थी, जो चार गुना बढ़कर 2013 में 7.4 फीसदी तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि दक्षिणी एशियाई आबादी में कम उम्र में मायोकार्डियल इन्फ्रैक्शन (हार्ट अटैक) के भारतीय राज्यों में इस्केमिक हार्ट डिजीज की तुलना करें तो केरल, पंजाब, तमिलनाडू और महाराष्ट्र में यह दर सबसे ज्यादा पाई गई है।’’

पेरीफरल आर्टरी रोग

पेरीफरल आर्टरी रोगों पर रोशनी डालते हुए डाॅ. खन्ना ने कहा, ‘‘एक अध्ययन के अनुसार, हमने पाया कि दक्षिण भारत की शहरी आबादी में 20 साल से अधिक उम्र के लोगों में पीएडी की दर 3.2 फीसदी है। यह दर महिलाओं में अधिक है, हालांकि महिलाओं में इसके जोखिम कारक जैसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मामले कम पाए गए हैं।’’

2025 तक दोगुने हो जाएंगे हाइपरटेंशन के मामले

‘‘2025 तक हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के मामलों की संख्या दोगुनी होने का अनुमान है। भारतीय वयस्कों में हाइपरटेंशन की अनुमानित दर 30 फीसदी है, जिसमें से शहरी भारत में यह दर 34 फीसदी और ग्रामीण भारत में 28 फीसदी है। हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीजों की संख्या में 2000 में 118 मिलियन से दोगुनी होकर 2025 में 213.5 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। भारत में पिछले दो दशकों में औसत ब्लड प्रेशर बढ़ा है। हालांकि ज्यादातर पश्चिमी देशों में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही भारत के शहरी क्षेत्रों में डायबिटीज मेलिटस की दर पिछले 20 सालों में 9 फीसदी से दोगुना बढ़कर 17 फीसदी हो गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 2 फीसदी से चार गुना बढ़कर 9 फीसदी तक पहुंच गई है। एक अनुमान के अनुसार, डायबिटीज मेलिटस से पीड़ित मरीजों की संख्या 2030 तक बढ़कर 101 मिलियन के चिंताजनक आंकड़े तक पहुंच जाएगी।’’

रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने लाॅन्च किया उपभोक्ता जागरूकता अभियान- ‘द मोमेंट ऑफ ट्रुथ’

स्रोत: (प्रेस रिलीज)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source