Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मोटापा और खराब खान-पान से बढ़ रहे हृदय रोग के मरीज

हृदय रोग (cardiovascular diseases) की मुख्य वजह मोटापा है. मोटापा (obesity) की मुख्य वजह खराब खान-पान और गलत जीवनशैली. अगर आप मोटापा और खराब खान-पान को नियमित कर सकें तो हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से खुद को बचा सकते हैं.

मोटापा और खराब खान-पान से बढ़ रहे हृदय रोग के मरीज
मोटापा और खराब खान-पान से बढ़ रहे हृदय रोग के मरीज

Written by akhilesh dwivedi |Updated : August 6, 2019 2:23 PM IST

हृदय रोग (Heart disease and obesity) जैसे हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर की बीमारी हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ रही है. कुछ वर्ष पहले यह अनुमान लगाया जाता था कि अमीर देशों में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के कारण इनमें कमी आएगी. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. एक शोध के अनुसार अमीर देशों में हृदय रोग और स्ट्रोक की दर कम होना बंद हो गयी है. Heart disease and obesity कुछ देशों में यह तेजी से बढ़ रही है. हार्ट रोग और स्ट्रोक की मुख्य वजह मोटापा और खराब खान-पान को माना जाता है.

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है. वर्ष 2000 के बाद हृदय रोग और स्ट्रोक की दर को समझने के लिए मेलबर्न विश्वविद्यालय द्वारा यह अध्ययन 23 अमीर देशों के बीच किया गया है.

अध्ययन में यह पाया गया है कि हृदय रोग और स्ट्रोक की दर 35 से 74 वर्ष की आयु वालों के बीच कम नहीं हो रही है. 23 देशों में से 12 देशों में हृदय रोग और स्ट्रोक की दर तेजी से बढ़ रही है.

Also Read

More News

अमेरिका और कनाडाई महिलाओं में हाल के वर्षों में हृदय रोग संबंधी मृत्यु दर में वृद्धि हुई है. जबकि ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में हृदय रोगों से होने वाली मौतों में वार्षिक गिरावट अब 20 से 50 प्रतिशत ही रह गयी है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 

मेलबर्न विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एलन लोपेज ने इस बारे में कहा कि, "शोध बताते हैं कि मोटापा (obesity), खराब आहार, हृदय रोग (Heart disease and obesity) से होने वाली मौतों के मुख्य कारण हैं. मोटापा व खराब आहार में कमी करके हृदय रोग और स्ट्रोक की दर कमी की जा सकती है."

लोपेज ने इसमें जोड़ते हुए कहा की, "इनमें से प्रत्येक देश में मोटापे का स्तर बहुत अधिक है. ऑस्ट्रेलिया में एक तिहाई वयस्क मोटापे के शिकार हैं."

शोधकर्ताओं ने पाया कि मोटापा (obesity) हृदय रोग मृत्यु दर के लिए मुख्य जोखिम कारक है. दूसरे अन्य कारकों में धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज शामिल हैं.

हृदय रोग और मोटापा से बचाव 

हार्ट की बीमारी का मुख्य कारण मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल को माना जाता है. मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल की मुख्य वजह खराब खान-पान है. मोटापा से बचने और हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर से बचने का सबसे सरल उपाय है अच्छा खान-पान और मोटापा से बचाव.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मोटापा घटाने वाला सूप.

About the Author

... Read More