कार्डियो एक्सरसाइज क्या होती है, यह वजन कम करने के लिए क्यों मानी जाती है सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज

कार्डियो एक्‍सरसाइज (Cardio Exercise Hindi) के बारे में तो आप सभी ने ही सुना होगा। इससे आपके पूरे शरीर का वर्कआउट होता है और इससे आपको जल्दी वजन कम (Weight Loss) करने में सहायता मिलती है। जानिए विस्तार से

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 14, 2021 8:00 PM IST

Cardio Exercise Hindi: हम सभी अपने-अपने जीवन में बहुत व्यस्त रहते हैं। चाहे हम पढ़ते हो या जॉब करते हों, हम अपने शरीर के लिए बहुत मुश्किल से कुछ समय निकाल पाते हैं। जोकि बिलकुल सही नहीं है। आपको अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन में व्यायाम के महत्व को समझना चाहिए। खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए, आपको हर दिन कम से कम 1 घंटे व्यायाम जरूर करना चाहिए। सुबह के समय व्यायाम करने से सर्वोत्तम परिणाम मिलते हैं। इससे आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। वजन कम करने के लिए कार्डियो एक्‍सरसाइज (Cardio Exercise) को सबसे बेहतरीन एक्‍सरसाइज मानी गई है।

कार्डियो एक्सरसाइज क्या होती है?

कार्डियो एक्‍सरसाइज या कार्डियोवैस्‍कुलर एक्‍सरसाइज (Cardiovascular Exercise) उसे कहते हैं, जिसे करने पर हृदय की गति बढ़ जाती है और सांसें तेज हो जाती है। कार्डियो एक्‍सरसाइज के अंतर्गत दौड़ना, रस्‍सी कूदना, स्विमिंग, साइकिल चलाना, सीढ़ी चढ़ना आदि कई अन्‍य व्‍यायाम शामिल किए गए हैं। ये व्‍यायाम वजन कम करने में काफी प्रभावकारी हैं।

वजन कम करने के लिए कार्डियो एक्‍सरसाइज- Cardio Exercises For Weight Loss

वजन नियंत्रित रखकर हम खुद को स्‍वस्‍थ रख सकते हैं। यदि हमारा शरीर स्वस्थ नहीं रहेगा तो हम कोई भी काम ढंग से नहीं कर पाएंगे। इसलिए निम्न 5 वर्कआउट अवश्य ट्राई करें।

1. दौड़ना है फायदेमंद

यह सबसे आवश्यक कार्डियो एक्सरसाइज होती है। यदि आप वजन कम करना चाह रहे हैं तो आपके लिए दौड़ लगाना जरूरी है। यह आपके शरीर से एक्स्ट्रा वजन कम करने व फैट और कैलोरीज़ को बर्न करने में मदद करती है। यदि आप ये पहली बार कर रहे हैं तो आपको पहले थोड़े समय के लिए दौड़ना चाहिए फिर इसके बाद आप दौड़ने का समय बढ़ा सकते हैं।

2. रस्सी कूदना से भी मिलते हैं फायदे

रस्सी कूदना भी एक बहुत प्रभावकारी वर्कआउट है और इससे आपको बहुत सारा लाभ मिल सकता है। यह आपकी मसल्स को मजबूत बनाता है और आपके हृदय व आपके फेफड़ों के लिए बहुत लाभदायक है। यदि आपने पहले कभी रस्सी नहीं कूदी है तो आप शुरुआत में कम समय के लिए रस्सी कूदना शुरू करें व धीरे धीरे आप समय को बढ़ा सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में बहुत सहायता मिलेगी।

3. सीढ़ियां चढ़ने की शुरुआत करें

यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप इसके लिए सीढ़ियों का प्रयोग कर सकते है। हर रोज सीढ़ियों से चढ़ना व उतरना आपके शरीर से कैलोरीज़ बर्न करने में बहुत सहायता करता है। इससे आप एक दिन में 600-700 कैलोरीज़ बर्न कर सकते हैं। यह आपकी लोअर बॉडी को मजबूत बनाता है और आपके वजन को तेजी से कम करता है। लेकिन इससे आपके जोड़ों व घुटनों में ज्यादा प्रेशर पड़ता है इसलिए आपको इसे बहुत ही ध्यान पूर्वक करना चाहिए।

4. साइकिलिंग करें

यह ज्यादा इंटेंस वर्कआउट तो नहीं है मगर इससे आपको वजन कम करने में बहुत ज्यादा मदद मिल सकती है। यदि आप खेल-खेल में वजन कम करना चाहते हैं तो साइकिल चलाने से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। यदि आप बाहर साइकिल नहीं चला सकते तो आप जिम में या अपने घर में भी साइकिल चला सकते हैं। आप हर रोज आधा घंटा साइकिल चलाने से शुरुआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।

5. स्विमिंग कीजिए

यदि आप तैराकी में रुचि रखते हैं तो इसके जरिए भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं। यह आपके पूरे शरीर को स्वस्थ व फीट रखने में मदद करता है। यदि आप कुछ ही लेप भी लगाएंगे तो इससे भी आपकी 30-35 कैलोरीज़ बर्न हो सकती है। तैराकी आपको शेप में रखती है और आपकी मसल्स को भी मजबूत बनाती है। अतः वजन कम करने का तैराकी एक बहुत अच्छा तरीका है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source