Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Cancer Day: विश्व कैंसर दिवस पर जानें भारत में होने वाले प्रमुख कैंसर कौन-कौन हैं

भारत में विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day in India) के अवसर पर यह जानकारी आपको रखनी चाहिए कि भारत में होने वाले आम कैंसर (Common Cancers In India) कौन-कौन हैं. भारत में कैंसर के कारणों में पर्यावरण, जीवनशैली और खान-पान प्रमुख हैं.

World Cancer Day: विश्व कैंसर दिवस पर जानें भारत में होने वाले प्रमुख कैंसर कौन-कौन हैं
World Cancer Day In India: भारत में होने वाले आम कैंसर | TheHealthSite Hindi

Written by akhilesh dwivedi |Updated : February 4, 2020 11:57 AM IST

World Cancer Day in India: विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है. भारत में होने वाले आम कैंसर (World Cancer Day in India) की जानकारी आपको रखनी चाहिए. वैश्विक आंकड़ों के अनुसार कैंसर मौत की दूसरी प्रमुख वजह है. भारत में सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर (Most common cancers in India) में स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, पेट का कैंसर, स्किन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर हैं. इंसान की जीवनशैली और खान-पान को कैंसर की प्रमुख वजह माना जाता है. भारत में कैंसर के द्वारा होने वाली मौत दुनिया में तीसरे नंबर पर है. अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरे पायदान पर कैंसर के मरीजों वाला देश है.

भारत में होने वाले आम कैंसर| Common Cancers In India

world cancer day in india Most common cancers in India in Hindi

इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि भारत में सभी तरह के कैंसर देखने को मिलते हैं. सबसे ज्यादा जो कैंसर भारत में होते हैं उनमें फेफड़े का कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर या सर्वाइकल कैंसर और कोलोरेक्टर कैंसर या कोलन कैंसर हैं. World Cancer Day: बच्चों में होने वाले मुख्य कैंसर के लक्षण और पहचान के तरीके.

Also Read

More News

इंडिया में कैंसर होने के कारण | Cancers Cases In India

भारत में कैंसर होने के कारण (Cancers Cases In India) पर डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्टस का कहना है कि ज्यादातर कैंसर पर्यावरण, अनुवांशिक, जीवनशैली और खान-पान की वजह से हो रहे हैं. कैंसर के शुरुआती लक्षण की पूरी जानकारी यहां जानें.

इसके अलावा भारत में कैंसर का दूसरा प्रमुख कारण तम्बाकू को माना जाता है. भारत में लंग्स कैंसर या फेफड़ों का कैंसर तम्बाकू की वजह से होता है. भारत में महिलाओं में होने वाला स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर या गर्भासय का कैंसर है. इन दो कैंसर के कारण भारत में महिलाओं की मौत तक हो जाती है.

कैंसर से भारत के लोग कैसे बचें | How to prevent Cancers In India

हेल्थ रिपोर्ट और डॉक्टर्स की माने तो भारत के लोग कैंसर से आसानी से बच सकते हैं. इसके लिए जीवनशैली और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सरकार और समाज को सफाई और पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. कैंसर की बीमारी से दूर रहने के उपाय.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन सबके अलावा भारत में कैंसर के प्रति जागरूकता की जरूरत है. समय पर कैंसर के लक्षणों की पहचान करके कैंसर के एडवांस स्टेज से बचा जा सकता है. कैंसर के शुरुआती लक्षण अगर पता चल जाएं तो इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है. World Cancer Day 2020 : कैंसर से बचना है, तो आज से ही अपनाएं ये 10 उपाय.

About the Author

... Read More