... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 4, 2020 12:33 PM IST
World Cancer Day 2020 Theme: विश्व कैंसर दिवस थीम | TheHealthSite Hindi
World Cancer Day 2020: विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है. इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल यूनियन (UICC) द्वारा कैंसर से बचने और कैंसर की जागरूकता के लिए यह शुरु किया गया था. वर्ल्ड कैंसर दिवस 2020 का थीम (World Cancer Day 2020 Theme) इस बार आई एम एंड आई विल (I AM And I Will) रखा गया है. कैंसर दिवस का यह थीम कैंसर से लड़ने और उससे जीतने का संदेश देता है.
आज विश्व कैंसर दिवस की 20वीं वर्षगांठ भी है. कैंसर दिवस मनाते हुए विश्व को 20 साल गुजर चुके हैं. भारत जैसे देश में अभी भी कैंसर के प्रति जागरूकता की कमी है. कैंसर के बारे में जानकारी कैंसर के शुरुआती लक्षण को जानने में मददगार होती हैं. World Cancer Day: बच्चों में होने वाले मुख्य कैंसर के लक्षण और पहचान के तरीके.
कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता के साथ कैंसर से लड़ने के लिए तैयार रहने की भी जरूरत है. कई शोध बताते हैं कि इंसान की विल पॉवर कैंसर से लड़ने में मददगार होती है. जो लोग कैंसर से लड़ने की क्षमता और मानसिकता रखते हैं वो कैंसर की जंग जीत भी जाते हैं.
इस कैंसर दिवस का थीम I Am And I Will रखने का यही मतलब है कि आप कैंसर से जीत सकते हैं. कैंसर अब कोई लाइलाज बीमारी नहीं है. इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है. कैंसर के शुरुआती लक्षण की पूरी जानकारी यहां जानें.
दुनियाभर में कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल यूनियन बनाया गया है. यह संगठन दुनियाभर के लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ कैंसर से लड़ने के लिए प्रेरित करता है. कैंसर की बीमारी से दूर रहने के उपाय.
On the 4 February cities and landmarks across the world 🌎 will light up 💡 in orange and blue to commemorate #WorldCancerDay.
Keep a look out 👀 and share your pictures with us.#IAmAndIWill@CancerStratCApic.twitter.com/rSXlMoEyDH — Union for International Cancer Control (@uicc) February 2, 2020
विश्वभर में कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के साथ दुनिया के देश कैंसर को प्राथमिकता दे रहे हैं या नहीं इस विषय पर भी इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल यूनियन पर काम करता है.
कैंसर दिवस थीम (World Cancer Day 2020 Theme) विश्वभर के लोगों से यह अपील भी करता है कि कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करें. कैंसर के प्रति जागरूकता जितनी होगी कैंसर होने की संभावना भी उतनी कम होती है.
कैंसर से बचाव के उपायों पर काम होना चाहिए. कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता जितनी बढ़ती है उतनी ही जल्दी कैंसर को पकड़ा जा सकता है. डॉक्टर्स मानते हैं कि समय पर अगर कैंसर की पहचान हो जाए तो इलाज संभव है.