Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इसका इलाज समय पर ना शुरू किया जाए, तो मृत्यु की आशंका काफी हद तक बढ़ जाती है। महिलाओं में जहां ब्रेस्ट और गर्भाशय कैंसर सबसे ज्यादा होता है, तो वहीं पुरुषों में मुंह, फेफड़े आदि का कैंसर कॉमन है। कैंसर की रोकथाम की महत्ता पर जागरूकता पैदा करना समय की जरूरत है। भारत में दोगुनी रफ्तार से कैंसर World Cancer Day 2021) के मरीज बढ़ रहे हैं। भारत में कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या खतरे की घंटी है। कैंसर से बचने के लिए जीवनशैली और खान-पान में सावधानी बहुत जरूरी हो गयी है। जानें, किसी भी तरह के कैंसर से बचने के लिए आपको क्या उपाय (cancer prevention tips) अपनाने चाहिए।
1 जीवनशैली के विकल्प जो आपके कैंसर की संभावना (World Cancer Day 2021) को बढ़ाते हैं, उनमें धूम्रपान, मोटापा, व्यायाम की कमी और खराब आहार शामिल हैं। ऐसे में हेल्दी खानपान और एक्सरसाइज जरूर करें।
2 किसी भी तरह के शरीर पर होने वाले गांठ या अन्य लक्षणों पर ध्यान दें और नियमित रूप से जांच करवाएं।
3 किसी भी प्रकार की तंबाकू का उपयोग करने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। तंबाकू के सेवन से बचना या रोकना कैंसर की रोकथाम में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
4 नल के पानी को अच्छी तरह से छान लें, क्योंकि यह संभव कार्सिनोजेन्स और हार्मोन-विघटनकारी रसायनों के आपके जोखिम को कम कर सकता है।
5 अधिक पानी और अन्य तरल पदार्थ पीने से मूत्राशय के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे मूत्र में कैंसर पैदा करने वाले एजेंटों की एकाग्रता कम हो जाती है और मूत्राशय के माध्यम से उन्हें तेजी से प्रवाहित करने में मदद मिलती है।
6 सबसे महत्वपूर्ण है कि जीवनशैली में बदलाव करें, जैसे कि स्वस्थ आहार लेना और नियमित व्यायाम करना। फल और सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं जो बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकती हैं।
7 फेफड़ों का कैंसर भी बहुत खतरनाक होता है। इससे बचने के लिए आप लहसून और अदरक का सेवन करें। इससे फेफड़ों को मजबूती मिलती है। डाइट में लहसुन और अदरक शामिल करते हैं, तो लंग्स कैसर का खतरा कम होता है।
8 महिलाओं में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर होता है। इसके लिए मैमोग्राम करवाती रहें। महिलाओं को 40 वर्ष के बाद नियमित रूप से मैमोग्राम करवाते रहना चाहिए। मैमोग्राम के जरिए कैंसर होने की आशंका आपको कितनी प्रतिशत है, इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है। यदि आपके घर में ब्रेस्ट कैंसर होने का इतिहास है या अनुवांशिक कारणों से भी स्तन कैंसर के होने का जोखिम अधिक है, तो यह टेस्ट प्रत्येक वर्ष या डॉक्टर की सलाह पर करवाती रहें।
9 धूम्रपान, तंबाकू का सेवन करते हैं, तो इस आदत को पूरी तरह से छोड़ दें। अगर आप धूम्रपान या किसी भी तरह का धुआं वाला नशा करते हैं, तो तत्काल छोड़ दें। फेफड़े और मुंह के कैंसर से बचने के लिए इन आदतों से दूर रहें।
10 एक शोध के अनुसार, जो लोग सप्ताह में एक या दो बार से अधिक, तली-भुनी चीजें खाते हैं, जैसे तली हुई मछली, फ्रेंज फ्राइज, मसाले दार चीजें, जंक फूड् आदि तो उन्हें प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। तेल को तेज तापमान पर गर्म करने पर कार्सिनोजेनिक कंपाउंड नामक हानिकारक केमिकल विकसित होता है, जो कैंसर के होने के खतरे को बढ़ाता है।