hamburger icon
A
Read in English

एंडोमेट्रियल कैंसर के 6 संकेत जो महिलाओं को जरूर जानना चाहिए

गर्भाशय के अंदरुनी हिस्से के पहले सतह में होने वाले कैंसर को एंडोमेट्रियल कैंसर हा जाता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 12, 2020 4:09 PM IST

एंडोमेट्रियल कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। गर्भाशय के कैंसर को ही एंडोमेट्रियल कैंसर के नाम से जाना जाता है। गर्भाशय के अंदरुनी हिस्से के पहले सतह में होने वाले कैंसर को एंडोमेट्रियल कैंसर कहा जाता है। इसमें गर्भाशय की आंतरिक परतों की कोशिकाएं अनियमित रूप से बढ़ने लगती हैं और फिर ये शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के होने पर गर्भाशय में कैंसर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं एंडोमेट्रियल कैंसर के 6 प्रमुख लक्षण।

पेल्विक हिस्से में दर्द

अगर आपको अनियमित ब्लीडिंग और डिस्चार्ज के साथ ही अपने जननांगो के आस पास वाले हिस्से (Pelvic area) में दर्द भी हो रहा है तो समझ लें कि दिक्कत काफी बड़ी है। क्योंकि ऐसा ट्यूमर के बढ़ जाने के कारण होता है और इसका मतलब है कि गर्भाशय में कैंसर पनप चुका है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।

बार-बार पेशाब जाना

एंडोमेट्रियल कैंसर के कारण आपकी पेशाब जाने की आदतों में भी बदलाव आ सकता है। आपका ब्लैडर गर्भाशय से जुड़ी समस्याओं को निर्देशित करता है। एंडोमेट्रियल कैंसर के दौरान आपको बार-बार पेशाब आना, पेशाब करने में परेशानी, पेशाब करते वक्त दर्द आदि संकेत दिखते हैं।

कैंसर के खतरे को कम करने में कारगर हो सकता है ओमेगा 3 फैटी एसिड।

वैजाइनल ब्लीडिंग

अगर आपको पीरियड्स के अलावा भी अचानक से ब्लीडिंग होती है या आपके पीरियड का चक्र बदल रहा हो या फिर मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग हो रही है तो ये सारे एंडोमेट्रियल कैंसर के लक्षण है। बेहतर होगा इनमें से कोई भी लक्षण होने पर तुरंत गायनकोलॉजिस्ट के पास जायें।

अचानक वजन कम होना

ना चाहते हुए अचानक वजन कम होना भी एंडोमेट्रियल कैंसर का एक संकेत हैं। हालांकि बहुत कम मामलों में ऐसा होता है। अगर आप इस लक्षण को अनुभव कर रही हैं तो हो सकता है कि आप इस समस्या से काफी लंबे समय से जूझ रही हैं। अचानक वजन कम होने के पीछे और क्या कारण हो सकते हैं, आप यहां क्लिक करके जान सकते हैं।

कैंसर की शुरुआत में ही पहचान हो जाये तो इलाज संभव है। 

अनियमित डिस्चार्ज

खून के अलावा अगर आपकी योनि से किसी भी तरह का लिक्विड डिस्चार्ज हो रहा है तो इसे सामान्य समझकर अनदेखा न करें। ऐसा कोई भी डिस्चार्ज जो पहले कभी न हुआ हो, ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जायें क्योंकि ये एंडोमेट्रियल कैंसर का शुरुवाती लक्षण है। एंडोमेट्रियल कैंसर से पीड़ित 10% मरीजों ने ऐसा डिस्चार्ज होने की बात मानी है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर की सलाह लें।

सेक्स के दौरान दर्द

अगर आपको सेक्स के दौरान काफी दर्द हो रहा है और खासतौर पर मेनोपॉज के बाद भी सेक्स करने में दर्द हो रहा है तो इसे अनदेखा न करें, ये भी एंडोमेट्रियल कैंसर का शुरुवाती लक्षण है।

स्किन कैंसर के खतरे को कम करती है सनस्क्रीन।