Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किस-किसको हो सकती है विटामिन डी की कमी?

30 से अधिक बॉडी मास इंडेक्स विटामिन डी के कमी के साथ सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।

किस-किसको हो सकती है विटामिन डी की कमी?

Written by Editorial Team |Published : June 22, 2017 4:29 PM IST

क्या है वो, जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, संक्रमण और बीमारियों से बचाता है, और आपको खुशहाल रखता है? उस जादुई चीज़ का नाम है ‘विटामिन डी’, जिसे "सनशाइन विटामिन" (Sunshine Vitamin) भी कहा जाता है। यह वसा या फैट में घुलनशील यह विटामिन आपको कैंसर, कम रोगप्रतिरोधक शक्ति, हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज़ से भी बचाने के लिए जाना जाता है। यह अनुमान लगाया गया है कि दुनिया भर में लगभग 50 प्रतिशत लोग, विटामिन डी की कमी की समस्या झेल रही है जिसका कारण है सूरज की रोशनी में कम निकलना और ख़राब जीवन शैली। तो चलिए पता लगाते हैं कि कहीं आपको भी विटामिन डी की कमी का ख़तरा तो नहीं, और कौन-कौन हो सकता है इस समस्या का शिकार।

शिशु: विटामिन डी की कमी ऐसे शिशुओं में देखी जाती है जो केवल स्तनपान करते हैं। दरअसल विटामिन डी की आवश्यक मात्रा केवल मां के दूध से पूरी नहीं की जा सकती है, विशेषकर अगर खुद मां में विटामिन डी की कमी हो। इसलिए उसे खुद ऐसी चीज़ें खानी-पीनी पड़ेंगी जिनसे विटामिन डी अधिक मात्रा में प्राप्त हो। इस तरह बच्चे को भी ब्रेस्टमिल्क के माध्यम से विटामिन डी मिलता रहेगा। [1]

वरिष्ठ नागरिक: 50 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को उम्र बढ़ने की वजह से विटामिन डी की कमी की सम्भावना हो जाती है। जब त्वचा पुरानी होने लगती है, तो वह पहले से कम कुशल होने लगती है और सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करने और विटामिन डी बनाने का काम भी सही तरीके से नहीं हो पाता है। इसी तरह उम्रदराज लोग अक्सर ज़्यादातर समय समय घर के भीतर ही बिताते हैं, जिससे उनकी विटामिन डी कमी का जोखिम बढ़ जाता है। शायद यही कारण है कि बुज़ुर्गों को हड्डी की कमज़ोरी जैसी तकलीफें ज़्यादा होती हैं।[2]

Also Read

More News

घर के अंदर रहनेवाले लोग: हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन धूप में बहुत कम निकलने वाले लोगों को विटामिन डी की कमी हो सकती है। यदि आप धार्मिक कारणों से बड़े कपड़े पहनते हैं, या अगर आपकी नौकरी की जगह पर आपको ज़्यादातर सूट पहनने या छांव में ही काम करना पड़ता है, तो आपको भी विटामिन की कमी हो सकती है। इसके अलावा, हर बार बाहर जाते हुए सनस्क्रीन लगाना भी इसकी एक वजह हो सकती है। [3]

गहरे रंग की त्वचा वाले लोग: गहरे रंग की त्वचा का मतलब है एपिडर्मल (epidermal) परतों में मेलेनिन की अधिक मात्रा। इसका मतलब है कि आपकी त्वचा सूर्य की रोशनी से विटामिन डी को प्राप्त करने में सक्षम नहीं होती। हालांकि यह कमी विटामिन डी-युक्त आहार या सप्लीमेंट्स की मदद से पूरी की जा सकता है। [2]

मोटे या गैस्ट्रिक बाईपास से गुजरने वाले लोग: 30 से अधिक बॉडी मास इंडेक्स विटामिन डी के कमी के साथ सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। शरीर में फैट की अधिक मात्रा का अर्थ है, फैट जमा होने की अधिक संभावना, और खून में उसके मिलने की सीमित संभावना। जो लोग वजन घटाने के लिए गैस्ट्रिक सर्जरी कराते हैं, उनकी ऊपरी छोटी आंत (जहां विटामिन डी अवशोषित किया जाता है) निकाल दी जाती है। [4]

ऐसे लोग जिनका शरीर फैट अवशोषित नहीं कर पाता: चूंकि विटामिन डी एक फैट-सोल्यूबल या फैट में घुलनशील विटामिन है। इसलिए जब तक आपके पेट में कुछ वसा या फैट न हो, तब तक आप विटामिन डी को भी अवशोषित नहीं कर सकेंगे। इसलिए, ऐसे लोग जो फैट के अवशोषण से जुड़ी लीवर की बीमारियों, सिस्टिक फाइब्रोसिस (cystic fibrosis) और क्रोहन रोग (Crohn’s disease) जैसी समस्याओं से पीड़ित होंगे उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। [5]

संदर्भ:

1. Wagner, C. L., & Greer, F. R. (2008). Prevention of rickets and vitamin D deficiency in infants, children, and adolescents. Pediatrics, 122(5), 1142-1152.

2. Del Valle, H. B., Yaktine, A. L., Taylor, C. L., & Ross, A. C. (Eds.). (2011). Dietary reference intakes for calcium and vitamin D. National Academies Press.

3. Webb, A. R., Kline, L., & Holick, M. F. (1988). Influence of season and latitude on the cutaneous synthesis of vitamin D3: exposure to winter sunlight in Boston and Edmonton will not promote vitamin D3 synthesis in human skin. The journal of clinical endocrinology & metabolism, 67(2), 373-378.

4. Nair, R., & Maseeh, A. (2012). Vitamin D: The” sunshine” vitamin. Journal of Pharmacology and Pharmacotherapeutics, 3(2), 118.

5. Malone, M. (2008). Recommended nutritional supplements for bariatric surgery patients. Annals of Pharmacotherapy, 42(12), 1851-1858.

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत-Getty Images.

About the Author

... Read More