बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का कैंसर के कारण निधन हो गया है। 70 वर्षीय अभिनेता की मौत से बॉलीवुड जगत को एक बड़ा झटका लगा है। कुछ दिनों पहले विनोद खन्ना की एक तस्वीर सोशल साइटों पर खूब वायरल हुई जिसमें वह काफी बीमार नज़र आ रहे थे। इस तस्वीर को देखकर उनके चाहने वाले बेहद दुखी और हैरान थे। पहले विनोद खन्ना को डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। विनोद खन्ना को मुंबई के सर एचआर रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके बेटे और अभिनेता राहुल खन्ना