
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 2, 2020 12:02 PM IST
Symptoms of Cancer: क्या आप कैंसर के इन शुरुआती और कॉमन लक्षणों को जानते हैं? © Shutterstock.
Symptoms of Cancer: कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर लोग डर जाते हैं। इस रोग को दुनिया भर में जानलेवा बीमारियों में से एक बताया जाता है। जो लोग कैंसर के शिकार हो जाते हैं, उन्हें लगने लगता है कि अब उनके जीवन का अंत आ गया है। कैंसर कई तरह के होते हैं, जिनमें सबसे कॉमन है ब्रेस्ट कैंसर, यूटरस कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, लंग कैंसर, स्टमक कैंसर, बोन कैंसर, ब्लड कैंसर आदि। हालांकि, कुछ कैंसर का इलाज शुरुआती स्टेज में होने लगे, तो (Cancer Treatments) इससे बचना आसान हो जाता है। कई कैंसर ऐसे होते हैं, जिनके लक्षण जल्दी नजर नहीं आते और व्यक्ति गंभीर रूप से कैंसर की चपेट में आ जाता है। ऐसे में कैंसर के कुछ शुरुआती लक्षणों (Early signs and symptoms of cancer) को पहचान लिया जाए, तो इलाज के जरिए जल्दी ठीक हुआ जा सकता है।
लेकिन, इसके लिए जरूरी है कैंसर के लक्षणों (Common Symptoms of Cancer) के बारे में जानना। कई बार कैंसर के लक्षण बहुत पहले दिखने लगते हैं और अगर समय पर इन लक्षणों की पहचान हो जाए, तो कैंसर से मौत के खतरे को कम किया जा सकता है। ज्यादातर कैंसर में कुछ कॉमन संकेत (cancer signs) और लक्षण होते हैं, लेकिन शरीर के अलग-अलग अंगों में जब दिखे खास तरह के बदलाव या लक्षण, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर तब, जब वह एक सप्ताह से ऊपर हो जाए। अक्सर, कैंसर दर्द रहित होता है, इसलिए जब भी शरीर में कोई बदलाव दिखे, तो डॉक्टर से संपर्क करें। जानें, कैंसर से संबंधित कुछ कॉमन लक्षणों (Symptoms of Cancer) के बारे में यहां...
गांठ (Lump in breast) होना या स्तनों या अंडरआर्म्स में सख्त महसूस करना।
निप्पल में बदलाव या तरल पदार्थ निकलना।
स्तनों के आसपास की त्वचा में खुजली, त्वचा का लाल या पपड़ीदार होना।
स्तनों के आकार में बदलाव होना।
बोन मैरो कैंसर से पीड़ित थे ऋषि कपूर, जानें इसके लक्षण और इलाज
पेशाब न लगना।
यूरिन करते समय दर्द होना।
पेशाब से खून आना।
मल से खून आना।
आंतों की आदतों में परिवर्तन होना।
खाने के बाद दर्द (सीने में जलन या अपच)।
निगलने में परेशानी।
पेट में दर्द।
मितली और उल्टी।
भूख लगने की आदतों में बदलाव आना।
कैंसर के शुरुआती लक्षण की पूरी जानकारी यहां जानें
जीभ पर या मुंह में सफेद या लाल पैच नजर (Cancer symptoms) आना।
होंठ या मुंह में खून निकलना, दर्द होना या सुन्न महसूस करना।
सिरदर्द
सुनने की क्षमता में बदलाव महसूस करना।
दृष्टि में बदलाव।
दौरा पड़ना।
नया मस्सा उभर आना या पुराने मस्से में बदलाव नजर आना।
मांस के रंग की गांठ जिसमें से खून आना या खुरदुरा होना।
घाव जो जल्दी नहीं भरता।
पीलिया (त्वचा का पीला पड़ना और आंखों का सफेद होना)।
ऋषि कपूर और इरफान खान के अलावा इन 6 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ का कैंसर की वजह से हुआ निधन
गर्दन, अंडरआर्म, पेट और कमर में कहीं भी सूजन या गांठ होना।
लगातार थकान महसूस करना। (cancer symptoms fatigue)
बार-बार खांसी होना या गला बैठना।
बिना किसी कारण के ब्लीडिंग होना।
बिना किसी कारण के बुखार आना या रात में सोते समय पसीना निकलना।
अचानक बिना किसी कारण के वजन कम होने लगना। (cancer symptoms weight loss)