... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 23, 2018 6:03 PM IST
कैंसर का लगाएगा पता ''लंच बॉक्स'' की तरह दिखने वाला उपकरण। © Shutterstock
कैंसर की बीमारी का पता अगर समय से चल जाए तो इलाज संभव है। लेकिन इस बीमारी का पता लोगों को तब चलता है जब यह एडवांस स्टेज में पहुंच जाता है। इसी परेशानी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक ऐसे उपकरण को इजाद किया है जो दूरदराज इलाको में आसानी से ले जाया जा सकता है। यह कैंसर डिटेक्टर उपकरण एक लंचबॉक्स के आकार का है।
लंच बॉक्स के आकार वाला यह उपकरण कैंसर का बहुत ही आसानी से पता लगा सकता है। यह उपकरण खासकर स्किन कैंसर को बहुत ही आसानी से पता कर सकता है। स्किन में होने वाले कैंसर कापोसी सारकोमा को यह जल्द पता लगा सकता है। यह भारत जैसे अन्य विकासशील देशों के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि यहां अभी गांवों में कैंसर जांच के लिए कोई पैथालॉजी की व्यवस्था नहीं है। शहर आने और जांच कराने में इतना लेट हो चुका होता है कि मरीज को कैंसर फैल चुका होता है।
ये भी पढ़ेंः स्किन कैंसर के खतरे को कम करती है सनस्क्रीन।
इस उपकरण की खास बात यह भी है कि यह बिजली न रहने पर भी सूर्य की रोशनी से चार्ज हो सकता है। इससे यह ग्रामीण इलाकों में वहां भी काम कर सकता है जहां पर बिजली की व्यवस्था नहीं या फिर ज्यादातर नहीं रहती है।
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनकर ही शरीर में सिरहन दौड़ जाती है। ये जानलेवा बीमारी किसी को भी हो सकती है। सबसे डरावनी बात है कि ये किसी खास उम्र के लोगों को नहीं होती, हर उम्र के इंसान को अलग-अलग तरह के कैंसर का जोखिम बना रहता है।
ये भी पढ़ेंः कैंसर से बचना है तो खाने में शामिल करें ये फूड्स।
कैंसर शरीर के कई अंगों में होता है। ब्रेस्ट कैंसर, स्टमक कैंसर, लंग कैंसर, ब्लड कैंसर, स्किन कैंसर आदि। कैंसर से बचाव के लिए शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी जरूरी है।