... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 3, 2019 6:24 PM IST
How to eat mango
गर्मियों में लू और कैंसर से बचाता है, यह सुकर आप चौंक सकते हैं, लेकिन आम का सेवन गर्मियों में होता है लेकिन आम को खाने का तरीका अगर सही हो तो यह आपको गर्मी की वजह से होने वाली बीमारी और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाता है। आम खाने को लेकर लोगों में कई सवाल होते हैं, जैसे कौन सा आम खाना ज्यादा फायदेमंद होता है ? आम खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ? आम कब खाना चाहिए ? इन सवालों को लेकर लोग चिंतित रहते हैं। लेकिन यह बात उतनी मायने नहीं रखती है क्योंकि आम स्वाद और कलर में अलग हो सकते हैं लेकिन पोषक तत्व में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है।
आम को कैसे खाना ज्यादा बेहतर होता है यह सवाल जरूर वाजिब है क्योंकि भारत में आम कच्चे से लेकर पके तक खाए जाते हैं लेकिन उसके अलावा आम की चटनी, पना, जूस और अचार बनाकर भी खाया जाता है। भारत में आम की अमावट, शेक, आम पापड़ और खटाई जैसी चीजे भी बनाई जाती हैं। आइए जानते हैं आम खाने से होने वाले फायदों के बारे में...
आम ऐसा फल है जो गर्मी के मौसम में ही होता है। प्रकृति ने यह फल इस मौसम में इसलिए ही दिया है कि आपको गर्मी की वजह से होने वाली परेशानी से आप आसानी से बच सकें। गर्मियों में अगर आप आम का जूस या आम पना पीते हैं तो धूप की वजह से होने वाली बीमारी और लू लगने का खतरा बिल्कुल कम हो जाता है।
गर्मियों में लू और कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है. आम एक तरह से एंटीऑक्सीडेंट वाला खाद्य पदार्थ है। गर्मियों में सबसे ज्यादा स्किन कैंसर का खतरा रहता है लेकिन अगर आप आम का सेवन करनते हैं तो आपको स्किन कैंसर के साथ-साथ कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बच सकते हैं। आम में क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागलिन और फिसेटिन जैसे तत्व पाये जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।
आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं. इससे भोजन जल्दी पच जाता है. साथ ही इसमें उपस्थित साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है।
वजन घटाने के लिए एक दिन में कितनी रोटी और कितना चावल खाना चाहिए।
मोटापा कम करने के लिए भी आम एक अच्छा उपाय है. आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं. आम खाने के बाद भूख कम लगती है, जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है।
आम में फाइबर और विटामिन सी खूब होता है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है।
जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उन्हें आम का सेवन करना चाहिए. इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने में उत्प्रेरक की तरह काम करता है. साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं. इसीलिए गर्भवती महिलाओं को आम खाने की सलाह दी जाती है।
आम में विटामिन ए भरपूर होता है, जो आंखों के लिए वरदान है. इससे आंखों की रौशनी बनी रहती है।
आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है।
आम खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है।
आम में विटामिन ई अधिक पाया जाता है और इससे सेक्स क्षमता बढ़ती है. साथ ही ये पौरुष बढाने वाला फल भी माना गया है।