... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Do you have late dinners every night? © Shutterstock
भारतीय जीवन शैली में रात के खाने के बाद ज्यादातर लोग सोने चले जाते हैं। इसे आमतौर पर बहुत ज्यादा महत्व भी नहीं दिया जाता कि रात में खाने के बाद क्या करना चाहिये या क्या नहीं करना चाहिए। लेकिन हाल ही में आये एक रिसर्च में इस बात को माना गया कि यदि रात के खाने के बाद सो जाते हैं तो यह कैंसर की बीमारी का कारण बन सकता है।
अक्सर लोग रात का डिनर देर से करते हैं और सोने चले जाते हैं। यह हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित नये रिसर्च में यह पाया गया कि जो लोग देर रात में डिनर करते हैं और सोने चले जाते हैं उनमें जल्दी डिनर करने वालों कि तुलना में कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है।
बिना किसी सर्जरी के डिमेंशिया का हो सकता है इलाज, जानें फैक्ट्स।
हम सभी यह जानते हैं कि हमारे शरीर के हेल्थ के लिए खान-पान का टाइम से होना बहुत जरूरी है। खान-पान बेहतर होने के साथ-साथ टाइम भी सही होता है तभी उसके फायदे हैं अन्यथा नुकसानदेह साबित होता है। इंसान की जीवनशैली की वजह से ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और मोटापा जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
रिसर्च में यह भी बात सामने आयी है कि देर रात डिनर की वजह से ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में तथा पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। अगर आप भी अपने लाइफ स्टाइल में इस तरह की आदत पाल बैठे हैं तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है।
पत्ता गोभी कैंसर के खतरे को कम करता है, जानें इसके 4 फायदे।
रिसर्च में यह भी पाया गया कि जो लोग रात में 9 बजे से पहले या सोने से 2 घंटे पहले डिनर कर लेते हैं उनमें कई तरह की बिमारियों का खतरा कम हो जाता है। उन लोगों में कैंसर की भी संभावना बहुत कम हो जाती है। यह रिसर्च स्पेन के बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ में किया गया है। इसका प्रकाशन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कैंसर में हुआ है।
रिसर्च में पाया गया कि जो लोग रात में डिनर जल्दी कर लेते हैं उनमें ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर की संभावना देर से डिनर करने वालों की तुलना में 20 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने रात के डिनर के समय और कैंसर के खतरों के बीच के संबंध को तुलनात्मक रूप से अध्ययन करने की कोशिश की।
मानसून की 7 सब्जियां जो इंफेक्शन और बीमारी से रखती हैं दूर।
शोधकर्ताओं ने माना कि रात में काम करने वाले लोगों में कैंसर होने की संभावना अन्य लोगों की तुलना में बहुत ज्यादा होती है। शोधकर्ताओं ने माना की इसके लिए जैविक घड़ी का नियम भी काम करता है जो शरीर को रात-दिन के हिसाब से संचालित करने का काम करता है। इसकी वजह से शरीर की सभी प्राकृतिक क्रियाएं बाधित होती हैं और उसकी वजह से शरीर रोगों से लड़ने में कमजोर होने लगता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.