
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 15, 2018 6:52 PM IST
थकान महसूस होना भी कैंसर का संकेत हो सकता है। © Shutterstock
लंबे समय से शरीर दर्द की शिकायत रहे या थकान महसूस हो, तो इन लक्षणों को सामान्य समझने की भूल न करें, यह किसी गंभीर बीमारी के संकेत भी हो सकते हैं। इसी गंभीर बीमारी में से एक है कैंसर। कैंसर कई तरह के होते हैं, पर कब और कैसे यह सामान्य जीवन जीने वाले व्यक्ति को भी कैंसर बीमारी अपना शिकार बना लेती, पता ही नहीं चलता। ऐसे में शरीर में कोई गांठ, लगातार दर्द, जलन, सूजन, त्वचा पर निशान आदि नजर आए, तो डॉक्टर से जरूर मिल लेना चाहिए। ऐसा न करने से कैंसर चौथी स्टेज तक भी जा पहुंचता है। जब पता चलता है, तो काफी देर हो जाती है।
भांग में मौजूद प्राकृतिक पदार्थ अग्नाशय कैंसर को करता है कम
बीमारी कोई भी हो, हमारा शरीर तरह-तरह के संकेत देता है जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। कैंसर होने पर भी हमारी बॉडी कुछ संकेत देती है। कौन-कौन से हैं वे लक्षण, जिन्हें जानकर तुरंत डाक्टर से चेकअप कराने में ही समझदारी है।
कैंसर के ये कुछ शुरुआती लक्षण
सुस्ती या थकावट महसूस होना
अगर आपको हमेशा थकान महसूस होती है तो एक बार डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं। यह कैंसर का भी संकेत हो सकता है।
कैंसर का पता चलते ही समय पर इलाज कराना जरूरी : विशेषज्ञ
पेट फूलना
अक्सर हम सोचते हैं कि स्ट्रेस की वजह से पेट फूलने की समस्या होती है लेकिन अगर आपको इसके साथ सुस्ती, वेट लॉस और कमर में दर्द हो रहा है तो अलर्ट हो जाएं। ये कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं।
स्किन पर नीले या लाल रंग का स्पॉट होना स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है। © Shutterstock
स्किन पर नीले-लाल स्पॉट होना
स्किन पर नीले या लाल रंग के स्पॉट होना स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है।
सोनाली बेंद्रे को हुए मेटास्टेसिस कैंसर को कितना जानते हैं आप ?
यूरिन संबंधित समस्या होना
बार-बार यूरिन आने या किसी अन्य समस्या होने पर एक बार डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं।
लंबे समय तक जुकाम रहना
जुकाम को हम अक्सर छोटी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह लंबे समय तक रहे तो कैंसर का संकेत हो सकता है।
होंठों पर भी होता है कैंसर, इन लक्षणों से करें पहचान
यूरिन में खून आना
यूरिन पास करते समय जब बार-बार खून आए तो यह कोलोन कैंसर का संकेत हो सकता है।
अच्छी डायट लें, कैंसर रहेगा दूर
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए अपने खानपान का ध्यान रखें। अपनी डायट में हैल्दी चीजों को शामिल करें।
-खूब पानी पीएं।
-हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
-फलों का सेवन ज्यादा करें।
-हल्दी, लहसुन-अदरक व ग्रीन टी जरूर खाएं और पिएं।