Cancer wigs के बारे में आपको पता होनी चाहिए यह जरूरी बातें

कैंसर के इलाज के दौरान अगर आपके बाल झड़ गए हैं, तो इससे आपको मदद मिल सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 6, 2017 12:50 PM IST

कैंसर एक खतरनाक बीमारी है। कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी को प्रभावी माना जाता है। लेकिन इस थेरेपी में बालों के झड़ने की संभावना होती है। कीमोथेरेपी की कई दवाएं भी बाल झड़ने का कारण बनती हैं। यहां तक कि रेडिएशन थेरेपी भी इस समस्या का कारण बन सकती है। जाहिर है बाजार में कई तरह के कैंसर विग्स मौजूद हैं जिनसे आप अपने सिर को छिपा सकते हैं। मुंबई स्थित नानावती सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चीफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर नागराज हुइलगोल  आपको कैंसर विग्स के बारे में तमाम जानकारी दे रहे हैं।

विग्स के प्रकार

यह तीन तरह के होते हैं। लेस-फ्रंट विग्स जिसे आप सीधे सिर पर लगा सकते हैं, इसे लेडी गागा जैसी स्टार भी लगाती है। दूसरा मोनोफिलामेंट-बेस्ड विग्स है जो नैचुरल विग्स लगता है और तीसरा है मशीन से बने विग्स, जो सस्ते और आसानी से मिल जाते हैं।

लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विग्स बनाने के लिए इस्तेमाल मटेरियल की जांच करें। आपको इसे पहनकर गर्मी या बेचैनी नहीं होनी चाहिए। इसे लेने से पहले कस्टमर के रिव्यु देख लें।

कीमत

इसके लिए आपको दो हजार से साढ़े तीन हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। यह हेयर टाइप पर निर्भर करता है।

लेटेस्ट विग्स क्या है

धूप से बचने, सुंदर और आरामदायक दिखने के लिए, आजकल आपको एक वेल्क्रो के साथ जुड़ी फ्रिंज के साथ एक सिंपल स्कार्फ मिलता है।

पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

इन्हें हेल्दी रखने के लिए ड्राई शैम्पू और कंडीशनिंग स्प्रे यूज करें। इससे इनमें चमक बनी रहेगी। अपने पुराने विग्स को बेहतर बनाने के लिए कंडीशनर के बजाय फैब्रिक सॉफ्टनर यूज करें।

सही कैंसर विग कैसे चुनें

जो भी आप के लिए उपयुक्त है वह सही कैंसर विग है। उसे पहनकर आपको सहज महसूस होना चाहिए।

हेयर ड्रायर से मल्ट हो जाता है क्या?

हाई हीटिंग से सिंथेटिक विग को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इसके लिए केवल शैम्पू का इस्तेमाल करें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source